फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे: इन 6 फिल्मों में हैं सबसे अलग प्रेम कहानी, 'एक को 22 साल तक काटनी पड़ी थी सजा'

Fri, 08 Feb 2019 07:32 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
love story - फोटो : amar ujala
फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बेहद स्पेशल होता है। इसको 'लव मंथ' कह दिया जाए तो हैरानी की बात नहीं होगी। 14 तारीख को वैलेंटाइन डे होता है। लेकिन इस दिन से पहले भी प्यार करने वालों के लिए और भी बहुत से खास दिन होते हैं। पूरे एक हफ्ते चलने वाले इन प्यार के दिनों के अपने-अपने रंग भी हैं। वहीं प्यार को मुकम्मल करने के लिए बॉलीवुड फिल्मों ने भी काफी साथ दिया है। जी हां, बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें ऐसी प्रेम कहानियां हैं जो बेहद अलग और शानदार रहीं। प्यार के इस मौसम के बीच आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही फिल्मों से मुखातिब करवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
mughal e azam - फोटो : file photo
फिल्म- मुगल-ए-आजम
यह फिल्म एक राजा के बेटे सलीम की प्रेम कहानी को बयां करती हैं। जो फिल्म में एक नाचने वाली (मधुबाला) के प्यार में पड़ जाता है। सलीम अपने प्यार को हासिल करने के लिए पिता से जंग तक लड़ लेता है। यह फिल्म साल 1960 में आई थी। इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार, मधुबाला, दुर्गा खोटे और नौसाद जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के गाने और सवांद हिंदी सिनेमा के इतिहास में दर्ज हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Barfi - फोटो : file photo
फिल्म- बर्फी
रणबीर कपूर, इलियाना डीक्रूज और प्रियंका चोपड़ा की अभिनत इस फिल्म को बेहद खूबसूरत फिल्म कहा जा सकता है। फिल्म बर्फी में परफेक्ट लव की तलाश को बहुत अच्छे से पेश किया गया है। जिसमें एक लड़की ऐसे लड़के से प्यार करती जो बोल और सुन नहीं सकता, वहीं वह लकड़ा अपने जैसी परफेक्ट लड़की को ढूंढता है। फिल्म बर्फी साल 2012 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया था।

4 of 7
tere naam - फोटो : file photo
फिल्म- तेरे नाम
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान फिल्मों में बेहद कम रोमांटिक हीरो की भूमिका अदा की है। लेकिन फिल्म 'तेरे नाम' की बात की जाए तो हर कोई उनके रोमांटिक अंदाज का दीवाना हो सकता है। सलमान खान और भूमिका चावला की यह फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म में ऐसे प्यार को दिखाया गया जिसमें लड़की एक समय तक लड़के के प्यार को स्वीकार नहीं करती, लेकिन जब वह उसके प्यार को कबूल करती हैै तब तक लकड़े के साथ किस्मत बुरा खेल खेलती है। अधुरे प्यार की एक शानदार कहानी है 'तेरे नाम'।
विज्ञापन

5 of 7
Jab Tak Hai Jaan - फोटो : file photo
फिल्म- जब तक है जान
खूबसूरत प्रेम कहानी के बयां करती शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की यह फिल्म साल 2012 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। फिल्म 'जब तक है जान' में दो प्यार करने वालों की ऐसी कहानी को दिखाया गया है जो एक-दूसरे की खुशी के लिए अलग हुए और वक्त ने उन्हें बाद में फिर मिलाता है। फिल्म में शाहरुख खान और कटरीना के बीच काफी शानदार लव केमिस्ट्री दिखाई गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
Irrfan Khan - फोटो : social media
फिल्म- द लंच बॉक्स
फिल्म 'द लंच-बॉक्स' अधेड़ उम्र में प्यार करने वालो की कहानी को कहती है। इस फिल्म में इरफान खान,नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निम्रत कौर जैसे कलकारा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2013 में आई थी। फिल्म की कहानी एक खाने के लंच बॉक्स के द्वारा शुरू होती है। यह लंच निम्रत कौर अपने पति के लिए भेजती है जो गलती से दूसरे यानी इरफान खान के पास पहुंच जाता है। और इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी शुरू होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
veer zara - फोटो : file photo
फिल्म- वीर-जारा
किसी ने सच ही कहा है कि इश्क में एक प्रेमी किसी हद जा सकता है। यह बात शाहरुख खान ने फिल्म वीर-जारा में वीर प्रताप सिंह बनकर सच कर दिखाई थी। इस फिल्म में हिंदुस्तान के वीर (शाहरुख खान) को पाकिस्तान की (जारा हयात खान) से इश्क हो जाता है। एक-दूसरे को पाने के लिए यह दोनों अपनी पूरी जिंदगी संघर्ष करते रहते हैं। फिल्म में शाहरुख खान पाकिस्तान की जेल में अपने प्यार के इंतजार में 22 साल गुजार देते हैं। इस शानदार फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। फिल्म वीर-जारा साल 2004 में आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें