फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के जन्मदिन पर जैकलीन ने इस तरह दी शुभकामनाएं, क्यूट तस्वीर हो रही वायरल

Mon, 28 Dec 2020 08:32 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : Instagram: @jacquelinef143
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान ने बीते दिन 27 दिसंबर को अपना 55वां जन्मदिन मनाया। सलमान के जन्मदिन पर उन्हें तमाम बॉलीवुड सितारों के साथ ही उनके कई फैंस ने शुभकामनाएं दी हैं। इन्हीं सेलेब्स में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस का नाम भी शामिल है। जैकलीन ने सलमान के साथ जो तस्वीर साझा की है वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
सलमान खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड से लेकर आम लोगों तक में खासा उत्साह रहता है। ऐसे में पूरा सोशल मीडिया उनके जन्मदिन के दिन उनकी तस्वीरों और शुभकामनाओं से भरा रहा। इसी बीच उनकी एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जो उनकी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने शेयर की थी।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडीस सलमान खान के काफी करीब हैं। दोनों एक अच्छी दोस्ती के साथ ही बॉन्डिंग भी शेयर करते हैं। ऐसे में सलमान के जन्मदिन पर अभिनेत्री ने एक खास तस्वीर साझा की। जैकलीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने बेबी फिल्टर का इस्तेमाल किया है।

4 of 5
Salman Khan and Jacqueline Fernandez - फोटो : twitter
इस तस्वीर को साझा करते हुए जाकलीन ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे सलमान खान'। इस फोटो में दोनों सितारे बेहद प्यारे लग रहे रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। दोनों के फैंस इस तस्वीर पर कमेंट कर इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेरे बिना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि जैकलीन सलमान की काफी अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में कोरोना वायरस के दौरान लगे लॉकडाउन में जैकलीन सलमान और उनके परिवार के साथ ही उनके पनवेल फार्महाउस पर थीं। इस दौरान दोनों ने मिलकर एक म्यूजिक वीडियो भी शूट किया था। इसके अलावा सलमान और जैकलीन किक और रेस 3 में साथ काम करते हुए नजर आ चुके हैं।

पढ़ें: श्वेता संग हनीमून से लौटे आदित्य नारायण, 'इंडियन आइडल' के सेट पर आए नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें