फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पोर्न स्टार ने दी सलमान खान को जन्मदिन की बधाई, भाईजान के साथ शेयर की अपनी तस्वीर

Sun, 27 Dec 2020 08:48 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान 55 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें देश और दुनियाभर से लोग बधाई दे रहे हैं। पूरे सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ सलमान ही छाए हुए हैं। इस बीच भाईजान को एक ऐसे सेलेब्रिटी ने बर्थडे मैसेज भेजा है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। आखिर कौन है ये शख्स?
विज्ञापन

2 of 5
केंड्रा लस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल मशहूर अमेरिकी पोर्न स्टार केंड्रा लस्ट ने सलमान खान को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर भाईजान को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। इतना ही नहीं केंड्रा ने सलमान के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
केंड्रा लस्ट और सलमान खान - फोटो : ट्विटर
केंड्रा लस्ट ने ट्विटर पर सलमान के साथ अपनी एडिटेड फोटो को पोस्ट करके लिखा है, "हैप्पी बर्थडे सलमान खान। तुम्हारा दिन अच्छा हो।" इस फोटो में केंड्रा बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। केंड्रा के इस पोस्ट पर अब सलमान के फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि केंड्रा भी सलमान खान की फैन बन गई हैं।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान को भी दी थी बधाई
ऐसा नहीं है कि केंड्रा लस्ट ने सिर्फ सलमान खान को ही जन्मदिन पर बधाई दी है। इससे पहले 2 नवंबर को शाहरुख खान के बर्थडे पर भी केंड्रा ने उन्हें विश किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान।" उनके इस ट्वीट को पढ़ने के बाद लोग भी हैरान रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केंड्रा लस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि केंड्रा लस्ट 42 साल की हैं और अमेरिका में काफी मशहूर हैं। वह एडल्ट स्टार होने के साथ-साथ निर्देशक भी हैं। वह वेबकैम मॉडल के रूप में भी जानी जाती हैं। केंड्रा ने साल 2012 में एडल्ट इंडस्ट्री में सक्रीय हैं। उन्हें बॉलीवुड से काफी लगाव है।

Salman Khan Birthday: टीवी के इन सितारों ने भी सलमान पर लुटाया प्यार, अनोखे अंदाज में दी बधाई

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें