जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
मिस यूनिवर्स श्रीलंका रहीं
जैकलीन मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकी हैं। उन्होंने सिडनी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है, जिसके बाद वह टीवी रिपोर्टर थीं। इसके बाद वह भारत आई और 2009 में उन्हें अपनी पहली फिल्म 'अलादीन' मिली। इसके बाद वह 'मर्डर 2', 'किक', 'बच्चन पांडे', 'ड्राइव' सहित कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, जैकलीन के पास श्रीलंका के दक्षिणी तट पर एक द्वीप भी है। इसके अलावा जैकलीन का श्रीलंका के कोलंबो में एक रेस्तरां भी है।