फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Hollywood Film: जैकलीन ने शेयर किया अपनी हॉलीवुड फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' का पोस्टर, लिखा- 'गर्व है कि...'

Sat, 09 Jul 2022 11:05 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टेल इट लाइक अ वुमन - फोटो : insta-jacquelinef143
बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां इस समय हॉलीवुड में भी अपने कदम जमा रही हैं। इन्हीं में मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस ने आज अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म 'टेल इट लाइक ए वुमन' का पहला पोस्टर साझा किया है। सबसे दिलचस्प बात ये हैं कि यह आठ महिला फिल्म निर्माताओं द्वारा निर्देशित है। जैकलीन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें इस परियोजना का हिस्सा होने पर गर्व है। एक्ट्रेस ने पोस्टर के साथ अपने साथ काम करने वाली महिला को एक्ट्रेस और निर्देशकों की तस्वीर भी साझा की है।
विज्ञापन

2 of 4
जैकलीन अपनी को-स्टार्स के साथ - फोटो : insta-jacquelinef143
जैकलीन फर्नांडिस अपने इंस्टाग्राम से अपनी इस आगामी हॉलीवुड फिल्म 'टेल इट लाइक अ वुमन' का पहला पोस्टर साझा करने के साथ ही को-स्टार्स  और निर्देशकों की तस्वीर भी शेयर की है जिसमें जैकलीन, मार्गेरिटा बाय, ईवा लोंगोरिया, कारा डेलेविंगने, ऐनी वतनबे, जेनिफर हडसन और मार्सिया गे हार्डेन के साथ दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : insta
निर्माता निर्देशकों का कहा शुक्रिया
जैकलीन ने 'टेल इट लाइक अ वुमन' का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'टेल इट लाइक अ वुमन' की पूरी टीम के साथ इस असाधारण प्रयास का हिस्सा बनकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 8 महिला निर्देशकों द्वारा निर्देशित एक संकलन। मुझे इस स्पेशल जर्नी का हिस्सा बनाने के लिए थैंक्यू लीना यादव जिन्होंने मेरे भाग का निर्देशन किया और मेरे निर्माताओं को भी बहुत बहुत शुक्रिया जो इस अविश्वसनीय फिल्म के पीछे हैं। इसे देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती"। 
विज्ञापन

4 of 4
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram
बात करें वर्क फ्रंट की तो हाल ही में जैकलीन फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ दिखाई दी थीं वहीं अब एक्ट्रेस अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके हाथ में अक्षय की रामसेतु भी है। यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी। इस फिल्म में अक्षय और जैकलीन के अलावा अभिनेत्री नुसरत भरूचा भी दिखाई देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें