फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: सुकेश मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद जैकलीन ने किया पोस्ट, कहा- मुझे विश्वास है...

Wed, 17 Aug 2022 08:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : Instagram
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जैकलीन फर्नांडिज को आरोपी बनाया है। ईडी का कहना था कि जैकलीन ये पहले से जानती थीं कि सुकेश एक ठग और अपराधी है, फिर भी उन्होंने सुकेश का साथ दिया। यही वजह है कि ईडी ने जैक्लीन पर शिकंजा कसा है। इन सबके बाद जैकलीन फर्नांडिज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके पोस्ट के जरिए उन्होंने खुद पर भरोसा जताया है और लिखा है कि बहुत जल्द सबकुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडिज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया। जिसपर अभिनेत्री ने लिखा- 'डियर मी, मैं सभी अच्छी चीजों के लायक हूं...मैं शक्तिशाली हूं और खुद को स्वीकार करती हूं...यह सब बहुत जल्द सही हो जाएगा...मैं मजबूत हूं और अपने सपनों और लक्ष्यों को हासिल कर सकती हूं, मैं इसे कर सकती हूं'। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की एक अदालत में दायर याचिका में जबरन वसूली मामले में दर्ज आरोपपत्र में अभिनेत्री का भी नाम लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
सुकेश को दिल्ली पुलिस ने अदिति सिंह और फार्मास्युटिकल कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह से कथित तौर पर 215 करोड़ रुपये की उगाही करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि सुकेश ने जैकलीन को लाखों के बेशकीमती उपहार दिए थे। वहीं जैक्लीन ने पिछले साल दर्ज किए गए अपने बयान में कहा था कि सुकेश ने उन्हें गुच्ची और चैनल का डिजाइनर बैग्स कपड़े और बेशकीमती कंगन भी दिया था।
विज्ञापन

4 of 4
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक जैकलीन जानती थीं कि ये सभी गिफ्ट जबरन वसूली वाले पैसों के खरीदे गए हैं। इस मामले में अब तक सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें