फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अनुराग कश्यप पर भड़के विवेक और लाल सिंह चड्ढा को अर्जुन का सपोर्ट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 17 Aug 2022 08:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
विवेक अग्निहोत्री, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
जब से 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तब से ही फिल्मी दुनिया में इस फिल्म की चर्चा है। लगातार सेलेब्स बायकॉट पर बयान दे रहे हैं और आज अर्जुन कपूर का बयान भी सामने आ गया। इसके अलावा, अयान मुखर्जी ने भी अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर अपने विचार रखे हैं। इसके अलावा, सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ। आइए आपको फिल्मी रैप में 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब मेकर्स की ओर से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी फिल्म के पीछे की अपनी प्रेरणा बता रहे हैं। इससे पहले भी मेकर्स फिल्म को लेकर फैंस में उत्सुकता बरकरार रखने के लिए 'ब्रह्मास्त्र' के पीछे के विजन और उसकी शुरुआत की कहानी वीडियो के जरिए बता चुके हैं।

Brahmastra: अयान मुखर्जी ने खोला ‘ब्रह्मास्त्र’ के पीछे की प्रेरणा का राज, कंटेंट ओरिजनल होने पर गर्व
विज्ञापन

3 of 11
अनुराग कश्यप, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से वह विवेक अग्निहोत्री के निशाने पर आ गए। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आरआरआर' की जमकर तारीफ करते हुए भविष्यवाणी की कि अगर इसे भारत की तरफ से भेजा जाए तो यह फिल्म टॉप 5 में जगह बना सकती है। हालांकि इस दौरान उन्होंने द कश्मीर फाइल्स का भी जिक्र कर दिया जिसकी वजह से विवेक अग्निहोत्री भड़क गए।

Vivek Agnihotri: 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर अनुराग कश्यप पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- ये लोग..

4 of 11
अर्जुन कपूर - फोटो : insta
पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर फिल्मों को 'बायकॉट' करने का ट्रेंड चल पड़ा है। पहले 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' का हैशटैग चला, फिर नेटिजन्स ने अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' पर निशाना साधा। वहीं अब सोशल मीडिया यूजर्स  शाहरुख खान अभिनीत 'पठान', रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' और ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' का बहिष्कार करने का आह्वान कर रहे हैं। यहां तक की लोग पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री का बहिष्कार करने तक की मांग कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर हैशटैग बायकॉट बॉलीवुड का ट्रेंड चला रहे हैं। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने बायकॉट ट्रेंड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मुझे लगता है कि हमने चुप रहकर गलती की और यह हमारी शालीनता थी लेकिन लोग इसका फायदा उठाने लगे हैं। 
 

Arjun Kapoor Troll: लोग हमारी शालीनता का फायदा... बायकॉट पर बोल ट्रोल हुए अर्जुन, यूजर्स बोले- उनकी फिल्में...

विज्ञापन

5 of 11
राहत फतेह अली खान - फोटो : social media
पाकिस्तानी म्यूजिक इंडस्ट्री के नामचीन सिंगर राहत फतेह अली खान भारत में भी बहुत मशहूर हैं। कभी अपनी आवाज के चलते तो कभी अपने गाए गानों के कारण राहत फतेह अली खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर वह लाइमलाइट में आ गए हैं। दरअसल, गायक ने 16 अगस्त को अपने चाचा उस्ताद नुसरत फतेह अली खान को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की थी। लेकिन राहत फतेह अली खान के पोस्ट के 24 घंटे बाद ही एक वीडियो के कारण नेटिजन्स के निशाने पर आ चुके हैं और कुछ सोशल मीडिया पर उनके लिए चिंता भी जता रहे हैं। 

Viral Video: नशे में धुत राहत फतेह अली खान ने अपने चाचा के मैनेजर के साथ किया कुछ ऐसा,वीडियो देख गुस्साए फैंस
विज्ञापन

6 of 11
अली असगर, फैसल शेख - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेट सेंसेशन फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस हैं। फैसल इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 12' अपने शानदार खेल से लोगों का दिल जीत रहे हैं। इस बीच उनके हाथ एक और बड़ा शो लग गया है। जानकारी के मुताबिक फैसल जल्द ही 'झलक दिखला जा' सीजन 10 में अपने डांस से धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इस नए शो में फैसल करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही के जैसे जजों के सामने परफॉर्म करने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Jhalak Dikhla Jaa 10: धमाकेदार होगा झलक दिखलाजा का 10वां सीजन, मिस्टर फैसू के साथ कपिल की 'दादी' भी आएंगी नजर
विज्ञापन

7 of 11
शाहरुख खान-अक्षय कुमार-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 में बॉलीवुड कई फिल्में रिलीज कर चुका है। हालांकि 'भूल भुलैया 2', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'द कश्मीर फाइल्स' के अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी कोई फिल्म नहीं है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हो। इस फैक्ट के बावजूद बॉलीवुड सितारे लगातार अपनी फिल्में रिलीज किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अपनी फीस में भी इजाफा करते जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने मंगलवार को बॉलीवुड के सितारों पर तंज कसा है।

BJP Leader on Bollywood: भाजपा प्रवक्ता का सलमान-शाहरुख-अक्षय पर तंज, बोले- फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी...

8 of 11
केआरके, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन पिछले एक हफ्ते में काफी निराशाजनक रहा है। यह फिल्म अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। इस बीच खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके लगातार आमिर खान और उनकी फिल्म पर तीखे हमले कर रहे हैं। केआरके हर दिन 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर कुछ न कुछ ऐसा ट्वीट जरूर कर देते हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ जाते हैं। केआरके ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से लाल सिंह चड्ढा पर निशाना साधते हुए फिल्म को सबसे बड़ी फ्लॉप बताया है। 

Laal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म को केआरके ने बताया सबसे बड़ी फ्लॉप, लोग बोले- पिक्चर अभी बाकी है दोस्त

9 of 11
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया
देश भर में कोरोना के मामलों में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच अभिनेत्री शेफाली शाह भी इस खरतनाक वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने बुधवार को जानकारी दी कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बता दें कि हाल ही में शेफाली ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) अवार्ड्स 2022 में प्राइम वीडियो फिल्म "जलसा" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की ट्रॉफी जीती है।  

Shefali Shah: शेफाली शाह हुईं कोरोना से संक्रमित, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी

10 of 11
सपना चौधरी-खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा की देसी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। अपने डांसिंग मूव्स से फैंस को दीवाना बनाने वाली सपना एक धमाकेदार गाना 'मटक-मटक'  लेकर आ रही हैं। इस गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो एकदम धांसू है। दिलचस्प बात यह है कि इस गाने में सपना चौधरी पहली बार खेसारी लाल यादव के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। यह गाना 19 अगस्त को रिलीज होगा।

Sapna Choudhary: सपना चौधरी के नए गाने 'मटक मटक' का टीजर जारी, खेसारी लाल के साथ ठुमके लगाती आईं नजर
विज्ञापन

11 of 11
आर माधवन की फिल्म 'धोखा राउंड द कॉर्नर' - फोटो : social media
आर माधवन की अगली फिल्म धोखा राउंड डी कॉर्नर का टीजर रिलीज हो चुका है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का टीजर काफी दमदार है। रॉकेट्री के बाद ये आर माधवन की दूसरी फिल्म है। हाल ही में लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के दौरान इसका टीजर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। जिसके बाद अब फिल्म का टीजर यूट्यूब पर सभी दर्शकों के लिए जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में आर माधलन के साथ अपारशक्ति खुराना और दर्शन कुमार भी हैं।

Dhokha Round D Corner Teaser: आर माधवन की फिल्म का टीजर रिलीज, सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर है पूरी कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें