फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez may be arrested: जैकलीन की गिरफ्तारी हुई तो अटक सकती है इन फिल्मों की रिलीज, दांव पर लगे बॉलीवुड के हजार करोड़ रुपये

Tue, 07 Dec 2021 11:12 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Jacqueline Fernandez - फोटो : instagram/jacquelinef143
फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की मेहरबानी से हिंदी सिनेमा में चोटी की अभिनेत्रियों में शुमार हुईं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के रियाद में होने जा रहे सलमान खान के स्टेड शो ‘द बैंग 2021’ में शामिल न हो पाना तय हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने उन पर भारत से बाहर जाने पर रोक लगा रखी है। रविवार को उन्हें इसी के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इसी के बाद सलमान खान के इस शो के आयोजकों ने जैकलीन को शो से बाहर कर दिया है और उनकी जगह किसी दूसरी अभिनेत्री को लेने की खोज शुरू कर दी  है। प्रवर्तन निदेशालय के इस कदम से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है। जैकलीन पर फिल्म इंडस्ट्री के करीब एक हजार करोड़ रुपये दांव पर लगे हुए हैं और अगर उनकी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी हुई तो उनकी आने वाली फिल्मों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Jacqueline Fernandez - फोटो : instagram/jacquelinef143
श्रीलंका की ब्यूटी क्वीन रहीं जैकलीन फर्नांडीज को हिंदी सिनेमा में लाने का क्रेडिट निर्देशक सुजॉय घोष को दिया जाता है जिनकी फिल्म ‘अलादीन’ (2009) से उनकी बड़े परदे पर बोहनी हुई। फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद उन्हें मिली मिलाप झवेरी की बतौर निर्देशक डेब्यू फिल्म ‘जाने कहां से आई है’। जैकलीन की ये फिल्म भी फ्लॉप रही। जैकलीन का हिंदी फिल्म जगत से पैकअप हो ही जाता कि तभी उन पर निर्माता साजिद नाडियाडवाला की नजर पड़ गई। साजिद खान निर्देशित फिल्म ‘हाउसफुल’ में उन्हें एक कमाल का आइटम नंबर मिला और उनकी गाड़ी चल निकली। तब से वह साजिद नाडियाडवाला की फिल्मों की नियमित कलाकार रही हैं और जब वह फिल्म ‘किक’ से निर्देशक बने तो उसमें भी जैकलीन को ही वह सलमान खान की हीरोइन बनाकर लाए।
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143
जैकलीन फर्नांडीज को साजिद नाडियाडवाला की सिफारिश पर ही तमाम दूसरी कंपनियों की भी बड़ी बजट की फिल्में मिलनी शुरू हुईं। ये दिलचस्प ही है कि अपने कामचलाऊ अभिनय के बावजूद जैकलीन अपने करियर में अब तक 25 फिल्में कर चुकी हैं और उनकी छह फिल्में अब भी निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं या रिलीज की कतार में हैं। इस साल वह सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ और सैफ अली खान व अर्जुन कपूर की फिल्म ‘भूत पुलिस’ में दिखीं। दोनों फिल्मों का हाल बेहाल रहा। बीते साल वह नेटफ्लिक्स की एक बेहद खराब फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ में भी नजर आई थीं।
 

4 of 5
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : instagram
200 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार सुकेश चंद्रशेखर मामले में जैकलीन के कथित रूप से शामिल होने के आरोप लग रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय उनसे लगातार पूछताछ करता रहा है और रविवार को उनके देश छोड़ने पर लगी रोक की बात भी सामने आ गई है। इसके बाद से ही हिंदी फिल्म जगत में चर्चाएं हैं कि जैकलीन को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। सलमान खान ने इस बारे में जैकलीन को पहले ही चेतावनी दे रखी है। उनकी सुकेश के साथ सामने आई तस्वीरों के बाद सलमान उनसे काफी नाराज भी बताए गए हैं। जैकलीन ने लॉकडाउन में काफी समय सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर बिताया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram
अब अगर जैकलीन की इस धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी होती है तो इसका सबसे पहला असर जॉन अब्राहम की गणतंत्र दिवस पर प्रस्तावित फिल्म ‘अटैक’ पर होगा। जॉन इस फिल्म में एक ऐसे योद्धा का किरदार कर रहे हैं जिस पर भारतीय सेना ने आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस का पहला प्रयोग किया है। देशभक्ति पर बनी इस फिल्म की हीरोइन अगर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार होती है तो फिल्म की फेस वैल्यू सीधे नीचे आना तय है। अक्षय कुमार की दो फिल्में जैकलीन के साथ रिलीज की कतार में हैं। इनमें से ‘बच्चन पांडे’ के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ही हैं और ये फिल्म अगले साल 4 मार्च को रिलीज होना प्रस्तावित है। अक्षय ने बीते दिन जिस फिल्म ‘रामसेतु’ के दीव शेड्यूल के पूरा होने की जानकारी ट्विटर पर साझा की थी, उसमें भी उनकी हीरोइन जैकलीन ही हैं।

जैकलीन फर्नांडीज की साल 2022 में रिलीज के लिए प्रस्तावित अन्य फिल्मों में रोहित शेट्टी निर्देशित रणवीर सिंह और वरुण शर्मा की फिल्म ‘सर्कस’, किच्चा सुदीप के साथ बन रही फंतासी कन्नड़ फिल्म ‘विक्रांत रोना’ और पवन कल्याण की एक तेलुगू फिल्म शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें