बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस अपने काम को लेकर जुनूनी हैं। ऐसे में जैकलीन को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है। जैकलीन की अगली फिल्म ड्राइव है, जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। हाल ही में ड्राइव के एक गाने की शूटिंग कर रही थी और वो शूटिंग के दौरान सेट पर ही बेहोश हो गईं।