फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली ने बहन कंगना रनौत के बारे में किया खुलासा, सोशल मीडिया पर किया एक्सपोज

Fri, 11 Oct 2019 01:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kangana rangoli
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो ट्विटर पर अक्सर न सिर्फ अपने और अपने परिवार के बारे में बात करती हैं, बल्कि साथ ही साथ हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। लेकिन इस बार रंगोली ने बहन कंगना रनौत के बारे में ही सोशल मीडिया पर एक खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल दस अक्टूबर को बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा का जन्मदिन होता है। ऐसे में सभी सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। लेकिन इस बीच रंगोली ने रेखा को बधाई देने का एक अलग ही तरीका निकाला और बधाई के साथ ही साथ बहन कंगना को एक्सपोज कर दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
kangana ranaut, rangoli
रंगोली ने ट्विटर पर बहन कंगना की कुछ फोटोज शेयर की और साथ में कैप्शन लिखा- 'आज मैं कंगना को एक्सपोज कर दूंगी। वो हमेशा रेखा जी जैसी बनना चाहती है। मैं यहां कुछ तस्वीरें शेयर कर रही हूं। आप खुद ही देखिए और तय कीजिए।'
 

4 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : Social Media
रंगोली ने सोशल मीडिया पर एक और फोटो शेयर किया है, जिसमें रेखा के साथ में कंगना नजर आ रही हैं। इस तस्वरी के कैप्शन में रंगोली ने लिखा- 'फिल्म इंडस्ट्री में कंगना रनौत से मिलने वाली तमाम शख्सियतों में रेखा जी सबसे खास हैं। वो कंगना से किसी अपने जैसा लगाव रखती हैं। हम उनके दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rangoli Chandel and Kangana Ranaut - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
एक तरफ जहां रंगोली के पोस्ट पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कंगना की तारीफ कर रहे हैं और उनकों रेखा की तरह दिखने जैसी बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग रंगोली और कंगना को ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे में रंगोली के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'फोटोज देख लिए और ये तय भी कर लिया। तुम्हारी बहन रेखा जी की सस्ती कॉपी तो छोड़ो फ्री कॉपी भी नहीं है।'

 

पढ़ें: रंगोली ने ट्विटर पर उड़ेला एसिड अटैक का दर्द, कहा- 'कंगना को भी बहुत पीटा, काश मैं मर जाती'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें