फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मुलाकात में जैकलीन से ये बोल गए थे सलमान खान, एक्ट्रेस को आज भी है याद

Sat, 10 Aug 2019 10:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन फर्नांडिस 11 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। फिल्म अलादीन से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वालीं जैकलीन आज एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। जैकलीन आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 में नजर आई थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैसी थी सलमान और जैकलीन की पहली मुलाकात और क्या बोले थे 'दबंग खान'...
विज्ञापन

2 of 7
Jacqueline Fernandez - फोटो : social media
2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका का खिताब जीतने के बाद जैकलीन फर्नांडिस 2009 में एक मॉडलिंग शो के लिए भारत आई थीं। ऐसे में उन्हें यहां रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन स्टारर अलादीन के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गईं। ये जैकलीन फर्नांडिस की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है।

ये भी पढ़ें: एक्शन सीरीज में नजर आएंगी जैकलीन, लॉस एंजेलिस में ली हथियार चलाने की स्पेशल ट्रेनिंग
विज्ञापन

3 of 7
Jacqueline Fernandez
जैकलीन हाल फिलहाल में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन अपने लवर के लिए जैकलीन की एक परिभाषा है। दैनिक भास्कर के दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था-  मुझे असली इंसान चाहिए। हमारी दुनिया (इंडस्ट्री) के कई लोग नकली हैं और झूठ बोलते हैं। मैं तो एक ईमानदार इंसान की तलाश में हूं, जो रियल हो। बस इतना जरूर चाहती हूं कि उसे खाना बनाना आता हो। वैसे इंडस्ट्री में सोनम कपूर और उनकी फैमिली, वरुण धवन और उनकी फैमिली और सलमान खान। ये सच्चे लोग हैं।'

ये भी पढ़ें: आप भी पा सकती हैं 'जैकलीन फर्नांडिस' की तरह घने बाल, ये 5 आजमाए हुए टिप्स करें इस्तेमाल

4 of 7
Jacqueline Fernandez
वहीं जैकलीन ने सलमान खान से पहली मुलाकात का किस्सा बताते हुए कहा था- ‘मुझे पता है मैं बहुत हंसती हूं। जब मैं सलमान खान से पहली बार मिली थी, तब भी हंस रही थी और उनका कहना था तुम्हारा नाम ‘मुस्कान’ होना चाहिए।’

ये भी पढ़े: अनुष्का के बाद अब जैकलीन की हमशक्ल आईं सामने, तस्वीरों में फर्क करना होगा मुश्किल
विज्ञापन

5 of 7
jacqueline fernandez
वहीं जैकलीन के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो  जैकलीन ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है। इस शुरूआत के साथ उनका साथ देने आए हैं जाने माने फिल्म निर्माता मधु मंटेना। जैकलीन एक एक्शन फ्रैंचाइजी पर विचार कर रही हैं, यानी वह एक एक्शन सीरीज़ बनाना चाहती हैं। सूत्रों की मानें तो अभी इस एक्शन सीरीज़ की पहली फिल्म की कहानी लिखी जा रही है। इसके पूरे होती ही फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाने की संभावना भी है। 
विज्ञापन

6 of 7
Jacqueline Fernandez
सूत्र आगे बताते हैं कि जैकलीन इसके लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। दरअसल काफी समय लोस एंजिलिस में बिताकर आई जैकलीन वहां से खास तौर पर हथियारों की ट्रेनिंग लेकर आई हैं। एक खास दिए इंटर्वूय में जैकलीन ने बताया है कि अब वह बंदूके और चाकू चलाना सीख गई हैं। इसी खास ट्रेनिंग का फायदा वह इस फिल्म में उठाना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jacqueline Fernandez
इसके अलावा जैकलीन नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म में  मिसेज सीरियल किलर के लिए भी तैयारियां कर रही हैं। वहीं बात करें मधु मंटेना की तो हाल ही में उन्होंने फिल्म सुपर 30 के निर्माण में हाथ बटाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें