जैकी श्रॉफ, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकी ने आगे कहा, 'हम दोस्त हैं, लेकिन बहुत ज्यादा भी करीब नहीं है। हालांकि मैं ये जरूर कहूंगा कि वो मेरे पास फिल्मों के साथ आता है और जब भी कुछ बड़ा होता है तो वो मेरे बारे में सबसे पहले सोचता है। इतने सालों में हमारे बीच सबकुछ वैसा ही है। आज भी हम एक दूसरे को जग्गू-सल्लू कहते हैं। जिस दिन उसने मुझे मिस्टर श्रॉफ कह दिया हमारा रिश्ता बदल जाएगा'।