हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में जैकी श्रॉफ की भी गिनती होती है। अभिनय के अलवा वह अपनी बातचीत की अलग शैली को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में जैकी ने एक बातचीत में अपने जीवन से जुड़ीं कई चीजों पर खुलकर बातें कीं। इस बातचीत के दौरान उन्हें पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए तैयार किए गए विज्ञपान के पर्दे के पीछे के वीडियो को लेकर भी सवाल किया गया, जिस पर अभिनेता ने भी खुलकर जवाब दिए।