फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लॉकडाउन की वजह से परिवार से दूर फंसे जैकी श्रॉफ, कहा- 'घर पर बैठें, अपने आपको संभालें'

Thu, 02 Apr 2020 04:42 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jackie shroff
लॉकडाउन की वजह से आम लोगों के साथ ही साथ कई सितारे भी अपने परिवार से दूर दूसरी जगहों पर फंस गए हैं। इस लिस्ट में  बॉलीवुड अभिनेता  जैकी श्रॉफ का नाम भी शामिल है। लॉकडाउन के चलते जैकी श्रॉफ अपने घर से दूर मुंबई- पुणे हाईवे के बीच रास्ते में अपने एक दूसरे घर पर रुके हैं। वहीं उनकी पत्नी आयशा, बेटा टाइगर श्रॉफ और बेटी कृष्णा श्रॉफ मुंबई के घर में हैं। इस बीच अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
जैकी श्रॉफ, आगरा - फोटो : SELF
सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए जैकी श्रॉफ ने अपने ही अंदाज में कहा, 'भिड़ू मैं एक चॉल का लड़का था, अब भी मेरा दिल चॉली का है। आप सबने इतना प्यार दिया, अपुन को इतना सम्मान दिया इसके लिए बहुत शुक्रिया। वैसे अपुन ये कहना चाहता है कि घर पर बैठो न यार। काए को अपने को बाहर जाना है।'
विज्ञापन

3 of 5
tiger shroff, jackie shroff
वीडियो में जैकी आगे कहते हैं, 'अरे देश के बड़े- बड़े लोग घर पर हैं, अपने पीएम और सीएम बोल रहे हैं घर पर रहो, तो बात मानने का भाई। मैं भी घर से दूर हूं मुंबई- पुणे हाईवे के बीच रास्ते में हूं, अपने परिवार से दूर। चाहों तो बहाना कर के जा सकता हूं लेकिन काए को शांड़ा बनने का। आराम से घर पर रहने का, जिनको प्यार करते हो उनको वक्त देने का। सुधर जाओ भीड़ू, ऊपर वाला भी अभी आराम कर रहा है।'
 

4 of 5
Jackie Shroff - फोटो : social media
वीडियो में जैकी वक्त बिताने के भी तरीके बताते हुए कहते हैं, 'भाई घर पर प्राणायम करने का, सरसो का तेल, हल्दी और नमक का इस्तेमाल करने का। अपनी मां की आंखों में देखो, अपने बच्चे और पत्नी को वक्त दो। अपने दिल की सुनो। बस बाहर जाने की मत सोचो क्योंकि खुद की नहीं तो बच्चों और परिवार के बारे में सोचो। लंबी सांस लो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकी श्रॉफ और रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बात करें जैकी श्रॉफ के फिल्मी करियर की तो उम्र के इस पड़ाव में भी जैकी फिल्मों में काफी एक्टिव रहते हैं। जैकी श्रॉफ की अगली फिल्म राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई है। फिल्म में जैकी के साथ मुख्य भूमिका में सलमान खान, दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे। इसके साथ ही रोहित शेट्टी निर्देशित सूर्यवंशी में भी जैकी श्रॉफ का अहम किरदार होगा। बता दें कि फिलहाल कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सिनेमा थम गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें