फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से गोवा में फंसी ये अभिनेत्री, अब बोलीं- 'नहीं है राशन और दवाइयां'

Thu, 02 Apr 2020 04:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nafisa Ali - फोटो : twitter
अभिनय के अलावा राजनीति में हाथ आजमा चुकीं नफीला अली (Nafisa Ali) कैंसर से मुक्त हो चुकी हैं। लॉकडाउन से पहले नफीला अपने परिवार के साथ गोवा गई थीं। गोवा से वापस आने से पहले ही लॉकडाउन का एलान हो गया और अभिनेत्री इस वक्त परिवार के साथ गोवा में ही हैं। इस दौरान नफीसा ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वो इन दिनों किन परिस्थितियों से गुजर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
nafisa ali - फोटो : instagram
हिंदुस्तान टाइम्स वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कई बातें बताईं। नफीसा ने कहा- 'किराने की दुकानें बीते छह दिनों से बंद हैं। मैं कैंसर सर्वाइवर हूं। मुझे पूरा खाना खाना होता है लेकिन कुछ दिनों से मैं सिर्फ सूखी चीजें ही खा रही हूं। मेरे पास न तो सब्जियां हैं और न ही फल। मैं इस वक्त मोर्जिम में हूं और यहां के लोग मुश्किल परिस्थिति से गुजर रहे हैं। सिर्फ पणजी में स्थिति ठीक है।' 
विज्ञापन

3 of 5
नफीसा अली - फोटो : इंस्टाग्राम
इस इंटरव्यू के दौरान नफीसा ने ये भी बताया वो दस दिन के लिए गोवा परिवार के साथ घूमने आई थीं लेकिन लॉकडाउन की वजह से अभी तक यहीं हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा- 'मेरी सभी दवाएं खत्म हो रही हैं। कुरियर सेवाएं काम नहीं कर रही हैं, इसलिए एक जगह से दूसरी जगह भी नहीं भिजवा सकती। तो अब मेरे पास क्या विकल्प है? मैं इस वक्त कोई दवा नहीं ले रही हूं, जो मेरे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।'

4 of 5
nafisa ali - फोटो : Twitter
इस दौरान नफीसा ने ये भी बताया कि उनकी भतीजी कोरोना वायरस संक्रमित हैं। अभिनेत्री ने कहा- 'उनकी भतीजी कुछ दिन पहले ही स्विटरलैंड से बैंगलुरू वापस आई। इसके बाद टेस्ट करवाने पर पता चला कि वो कोरोना संक्रमित है। अभी वो पहले से बेहतर है। उसकी तबीयत में सुधार हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nafisa ali - फोटो : Twitter
आपको बता दें, साल 1979 में आई फिल्म 'जुनून' नफीसा अली के करियर की पहली फिल्म थी। अपने पूरे फिल्मी करियर में उन्होंने मात्र नौ फिल्मों में काम किया है। जुनून के अलावा मेजर साहब, लाइफ इन अ मेट्रो, यमला पगला दीवाना और गुजारिश उनकी यादगार फिल्में हैं।

'रामायण' पर विवादित ट्वीट के बाद कविता ने 'राम नवमी' पर किया एक और पोस्ट, बोलीं- 'राक्षस तोड़ते हुए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें