फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaaved Jaaferi: भारत की एकता पर गर्व करते थे अभिनेता जगदीप, बेटे जावेद जाफरी बोले- ‘अब सब भुलाया जा रहा है’

Wed, 27 Apr 2022 02:06 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जावेद जाफरी और जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा ने 2022 में एक ऐसे महान अभिनेता को खो दिया था, जो अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते थे। 400 फिल्मों का हिस्सा रह चुके दिवंगत जगदीप जाफरी ने अपने ऑनस्क्रीन काम और अपनी बातों के जरिए लोगों के दिलों को छुआ था। हम उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में जानते हैं, लेकिन उनके बेटे जावेद जाफरी ने अपने एक इंटरव्यू में उनके निजी जीवन के बारे में बात की और उनके विचार सबके साथ साझा किए।
विज्ञापन

2 of 4
जावेद जाफरी, जगदीप जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया
अपने इंटरव्यू के दौरान जावेद जाफरी ने बताया कि बहुत कम उम्र में ही उनके पिता जगदीप के कंधों पर जिम्मेदारी आ गई थी। ऐसे में उन्होंने बचपन नहीं देखा, बस जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कहा, “नौ साल की उम्र से उन पर जिम्मेदारी आ गई थी। जैसे होता है न कि समुद्र में फेंक दिया और बोला कि जाओ स्विम करो। उनके साथ ऐसा ही हुआ था। बंटवारे के बाद वो सड़क पर आ गए थे। वह अपनी मां के साथ मुंबई में फुटपाथ पर रहा करते थे। उन्हें शुरुआत से सब शुरू करना पड़ा था।"
विज्ञापन

3 of 4
जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया
जावेद ने आगे कहा कि उन्होंने कम उम्र में ही मां और खुद को संभाला और जिम्मेदारी निभाने की वजह से वह काफी व्यस्त रहते थे। ऐसे में जब हम बच्चे थे तो वह हमें सब कुछ देने की कोशिश करते थे। हमारी छुट्टियां होतीं तो वह किसी दूसरे शहर में शूटिंग कर रहे होते थे। उनकी शूटिंग खत्म होने के बाद हम सब एक हफ्ते या उससे अधिक समय तक घूमते थे। यह उनके साथ समय बिताने का एकमात्र तरीका था।
विज्ञापन

4 of 4
जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया
जावेद जाफरी ने कहा कि मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। उन्होंने जिन लोगों के साथ काम किया, जैसे गुरु दत्त साहब, महबूब साहब और बिमल रॉय साहब, वह सभी इनसाइक्लोपीडिया थे। मेरे पिता इन सबसे सीखते और वह बातें हमें सिखाते। जिस तरह से उन्होंने अपने काम, जिंदगी, देश और इसकी एकता के प्रति अपने पूरे दृष्टिकोण को अपनाया, वैसा ही उन्होंने हमें सिखाया और बताया। लेकिन दुख की बात ये है कि मैं देख रहा हूं कि आज ये सब भुलाया जा रहा है। हम अब बस केवल एक बेहतर समय की उम्मीद कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें