फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waheeda Rehman Kamaljeet Marriage: वहीदा रहमान के घरवालों को नहीं था रिश्ता मंजूर, सलीम खान ने ऐसे की थी मदद

Wed, 27 Apr 2022 02:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कमलजीत-वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस वहीदा रहमान की गिनती 70 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। 'गाइड', 'प्यासा', 'कागज के फूल' और 'नीलकमल' उनकी सुपरहिट फिल्में हैं। वहीदा रहमान का फिल्मी करियर तो सुर्खियों में रहा ही है, उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। उनका नाम एक्टर डायरेक्टर गुरु दत्त के साथ जुड़ा, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में कमलजीत आए, जिससे बाद में उनकी शादी हुई।
विज्ञापन

2 of 4
कमलजीत-वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
परिवार वाले नहीं थे शादी से खुश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमलजीत ने ही सबसे पहले वहीदा को शादी के लिए प्रपोज किया था। बताया जाता है कि एक्ट्रेस के परिवार वाले इस रिश्ते से बिलकुल खुश नहीं थे। कमलजीत के दूसरे धर्म के होने की वजह से परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
विज्ञापन

3 of 4
सलीम खान-वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
सलीम खान ने की थी मदद
वहीदा रहमान और कमलजीत एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन अपने परिवार की नामंजूरी की वजह से वह काफी परेशान थी। उस समय उनकी मदद मशहूर राइटर सलीम खान ने की थी। दरअसल, सलीम खान और वहीदा रहमान पड़ोसी और अच्छे दोस्त थे। जब उन्हें इस पूरे मामले का पता चला तो उन्होंने ही एक्ट्रेस की इस मुश्किल से निकलने में मदद की। सलीम खान ने वहीदा को कहा था कि उन्हें अपने दिल की सुननी चाहिए। बाद में वहीदा और कमलजीत ने साल 27 अप्रैल 1974 को शादी कर ली थी।
विज्ञापन

4 of 4
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद भी जारी रखी एक्टिंग
वहीदा रहमान ने शादी के बाद भी फिल्मों में एक्टिंग जारी रखी। हालांकि फिल्मों में उनकी सक्रियता थोड़ी कम हो गई थी। साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'लम्हे' के बाद उन्होंने एक्टिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया। इसके बाद वह फिल्म 'ओम जय जगदीश', 'रंग दे बसंती' और 'दिल्ली 6' जैसी फिल्मों में मां के किरदार में नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें