केसरी
- फोटो : सोशल मीडिया
केसरी से पहले बननी शुरू हो गई थी ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’
रणदीप ने खुलासा किया कि ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ की शूटिंग शुरू हो चुकी थी, लेकिन उसी के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ (2019) बनने लगी। रणदीप ने कहा, “हमारी फिल्म पहले शुरू हुई थी। फिर ‘केसरी’ बनने लगी, जो ठीक नहीं था।” उनके लहजे में निराशा साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म का लगभग 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा शूट हो चुका था, लेकिन कुछ लालची लोगों की वजह से यह प्रोजेक्ट रुक गया। रणदीप ने कहा, “उस फिल्म में मैं अकेला सिख था। बाकी कोई सिख नहीं था।” वह इस किरदार को सच्चाई और सम्मान के साथ पर्दे पर लाना चाहते थे।