गुड बैड अग्ली
- फोटो : एक्स
'गुड बैड अग्ली' का जलवा कायम
‘गुड बैड अग्ली’ में अजित कुमार का जलवा कायम है। रविवार को फिल्म ने 20.5 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 84.5 करोड़ रुपये पहुंच गया। 190 करोड़ के बड़े बजट वाली इस फिल्म ने पहले दिन 28.5 करोड़, दूसरे दिन 13.5 करोड़ और तीसरे दिन 18.5 करोड़ रुपये कमाए। अजित का स्टाइलिश एक्शन और कहानी का रोमांच दर्शकों को सिनेमाघरों में बांधे रखने में कामयाब हो रहा है। हालांकि, बजट की रकम पार करने के लिए इसे अभी और मेहनत करनी है, लेकिन रविवार का प्रदर्शन दिखाता है कि यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुए है।