करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कई मसलों पर दिलचस्प बातें साझा कीं। करीना ने कहा कि 'जाने जां' को लेकर वह काफी नर्वस थीं। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि लोग थिएटर्स में फिल्में देखने जाते हैं। लेकिन, वहां वे पॉपकॉर्न खाते हैं, म्यूजिक एंजॉय करते हैं...वहां सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए जाते हैं। लेकिन, जब वे घर पर कोई कंटेंट देखते हैं तो ज्याद सतर्क होकर देखते हैं'।