हर साल बॉलीवुड में कई नए चेहरे लॉन्च होते हैं। इनमें से कुछ चल जाते हैं तो कुछ फ्लॉप होकर गुमनाम हो जाते हैं।
वो नए चेहरे गुमनाम क्या होते हैं फिल्म इंडस्ट्री उन्हें भूल ही जाती है यहां तक कि लोग भी।
पर शायद वो ये भूल गए कि फिल्म नगरी में अपना जलवा दिखाने में असमर्थ रहने के बाद भी इन स्टार किड्स ने अलग अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
2 of 10
फरदीन खान
ऐसे ही एक स्टार किड हैं सुपरस्टार फिरोज खान के बेटे फरदीन खान। फरदीन खान का नाम दिमाग में आते ही उनकी हालिया तस्वीर जेहन में आती है जिसमें उन पर मोटापा झलक रहा था और वो चार्म भी गायब दिखा। मोटापे की वजह से फरदीन का खूब मजाक भी उड़ाया गया, पर शायद लोग भूल गए कि जिस हीरो का वो मजाक उड़ा रहे हैं एक वक्त पर उसने अपने चार्म से स्क्रीन पर जादू कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 10
फरदीन खान
90 के दशक में फरदीन खान ने फिल्म 'प्रेम अगन' से सुपरहिट डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म के लिए फरदीन को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया और उनकी एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में दीं जिनमें 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'ओम जय जगदीश', 'हे बेबी' 'जानशीं' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी फिल्में शामिल हैं।
4 of 10
फरदीन खान
लेकिन अचानक ही फरदीन खान ने फिल्मों से ब्रेक लिया और वो कई सालों के लिए इंडस्ट्री से ओझल हो गए...और जब वापसी की तो सभी उनका बदला हुलिया देख चौंक गए। मोटापे की वजह से फरदीन बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे थे। ऐसे में उन्हें कोई फिल्म भी नहीं मिल पाई। लोगों ने सोचा कि फिल्मों में से गायब होने के बाद फरदीन की हालत खराब हो गई हो होगी। पर ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
5 of 10
फरदीन खान
फिल्मों से दूर रहने के बाद फरदीन खान क्या काम कर रहे थे जानते हैं आप ? फरदीन खान अपने पिता फिरोज खान की विरासत संभाल रहे थे।
विज्ञापन
6 of 10
फरदीन खान
बता दें कि फरदीन के पिता फिरोज खान ने बंगलुरु में सौ एकड़ से भी ज्यादा जमीन ली थी। वहां उनका एक फार्महाउस भी है जिसमें घोड़े भी हैं। फिरोज खान को राजसी स्टाइल में जिंदगी जीने का शौक था और इसी शौक के चलते उन्होंने जमीन ली थी। वो चाहते थे कि इस जमीन पर वो लोगों के रहने के लिए घर बनाएं जिसके लिए वो एक आवासीय योजना शुरू करना चाहते थे।
विज्ञापन
7 of 10
फरदीन खान
फिरोज खान तो नहीं रहे लेकिन फरदीन ने अपने इस पिता की इस विरासत को संभालने का फैसला किया। पिता के इस सपने को पूरा करने के लिए फरदीन खान ने इसमें पूरी जान लगा दी। उनकी मेहनत रंग लाई और 5-6 साल पहले उन्होंने गोदरेज प्रॉपर्टीज के साथ मिलकर बड़ी डील साइन की।
8 of 10
फरदीन खान
इस डील के अंतर्गत 12 एकड़ के प्लॉट पर फरदीन खान कई पॉश अपार्टमेंट और विला बनाएंगे। इनमें से कुछ पर काम शायद शुरू भी हो गया है।
9 of 10
फरदीन खान
ये डील 100 करोड़ की थी और इसमें तय किया गया था कि इसका 37 प्रतिशत मुनाफा फरदीन खान और उनकी बहन लैला को मिलेगा।
बंगलुरु के अलावा मुंबई और कई शहरों में फरदीन खान की काफी जमीन और प्लॉट हैं। फिरोज खान आज जहां भी होंगे बेटे फरदीन को उनका सपना पूरा करते देख बेहद खुश होंगे।