सोनी राजदान
- फोटो : instagram/sonirazdan
फिल्म 'पिप्पा' में इन सब की मां का किरदार निभाने के लिए आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान को चुना गया है। फिल्म के कलाकारों के बारे में निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा, 'हम कुछ ऐसे अच्छे कलाकारों की तलाश में थे जो एक यूनिट को एक परिवार बनाने में विश्वास रखते हों। जो एक दूसरे का उत्साहवर्धन करें। और हमें मृणाल, प्रियांशु और सोनी राजदान के रूप में वह कलाकार मिल गए। यह सभी ईशान के साथ एक परिवार बनाएंगे। मुझे खुशी है कि इन कलाकारों के साथ हम वह हासिल कर पाएंगे जो हम चाहते हैं।'