शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर ने फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। पहले ही दिन उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर ईशान ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार बहुत उत्साहित नजर आ रहा था। खासतौर पर भाई शाहिद और भाभी मीरा।
विज्ञापन
2 of 6
ईशान खट्टर परिवार के साथ
फिल्म की रिलीज से पहले ही उनका पूरा परिवार इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचा था। सबने वहां जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
3 of 6
ईशान खट्टर
फिल्म के प्रीमियर पर ईशान, भाई शाहिद कपूर और भाभी ने एक दूसरे के साथ इन्जॉय किया। तीनों ने मिलकर खूब सारी सेल्फीज ली।
4 of 6
ईशान खट्टर
मीरा ने यह तस्वीरें अपने सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीर में मीरा ने कैप्शन लिखा है, 'ऑल द बेस्ट छोटा। चल मोटर चला...'
विज्ञापन
5 of 6
ईशान खट्टर
दूसरी तस्वीर में मीरा ने लिखा, 'कैमरा की तरफ फनी पोज और एक्सप्रेशन देते हुए।'
बात करें फिल्म की तो इसे देखकर आपको कहीं से भी ऐसा नहीं लगेगा नहीं कि ईशान एक्टिंग में बिल्कुल नए हैं। चाहे एक्सप्रेशन की बात हो या फिर डायलॉग डिलीवरी की, वो कहीं कमजोर नहीं दिखते।