राजा कृष्ण मेनन, रोनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘पिप्पा’ को इसका नाम एम्फीबियस वॉर टैंक पीटी-76 (पलावुशी टैंका) से मिला है, जिसे पिप्पा के नाम से जाना जाता था, जो घी के एक खाली डिब्बे की तरह आसानी से पानी पर तैर सकता है। यह फिल्म देशभक्ति और वीरता की कहानी बताती है, और 45 कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन के कैप्टन बलराम मेहता की जिंदगी की झलकियां दिखाती है। फिल्म का उस समय में वापस ले जाता है, जब भारत ने पूर्वी मोर्चे पर गरीबपुर की लड़ाई लड़ी थी।