फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Isha Talwar: ईशा तलवार ने की 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन की पुष्टि, अपने किरदार को लेकर उत्साहित

Mon, 05 Jun 2023 06:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशा तलवार - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस साल यह सीजन रिलीज होने वाला है। सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर एक्ट्रेस ईशा तलवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। हाल ही में वह तीसरे सीजन की पुष्टि करती नजर आईं। इसके अलावा ईशा ने नए सीजन में काम करने का अनुभव साझा किया और अपने किरदार को लेकर भी बात की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ईशा तलवार - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'मिर्जापुर' सीरीज मिर्जापुर के किंग कालीन भैया और पंडित भाईयों-गुड्डू और बबलू की कहानी है। दोनों के बीच पावर के लिए ठनी रहती है। निर्माताओं की तरफ से अभी इसके तीसरे सीजन की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। हालांकि, इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि इस साल तीसरा सीजन रिलीज हो जाएगा। हाल ही में ईशा ने भी शो की कहानी पर बात की।
विज्ञापन

3 of 5
ईशा तलवार - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा तलवार ने खुलासा किया कि सीरीज 'मिर्जापुर 3' जबर्दस्त होने वाली है। इस सीजन में तमाम ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। इसमें दुश्मनी और बदले की भावना को दिखाया जाएगा और साथ ही इसमें पारिवारिक ड्रामा भी देखने को मिलेगा। बता दें कि ईशा तलवार सीरीज में माधुरी यादव के रोल में ही नजर आएंगी। बता दें कि सीरीज के दूसरे सीजन में भी वह माधुरी के रूप में नजर आ चुकी हैं।
Rupali Ganguli: टीवी की 'अनुपमा' के पति ने एक्ट्रेस की तारीफ में पढ़े कसीदे, पुरानी तस्वीर पोस्ट कर कही यह बात

4 of 5
ईशा तलवार - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज के तीसरे सीजन में ईशा, मुन्ना भैया की विधवा का रोल निभाती नजर आएंगी, जो गुड्डू पंडित (अली फजल) और गोलू गुप्ता (श्वेता त्रिपाठी) से अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए भिड़ती नजर आएंगी। अपने रोल को लेकर ईशा की खुशी का ठिकाना नहीं है।
Bollywood: इन अभिनेत्रियों ने करोड़ों का खर्च बचाकर मंदिर में सादगी से की शादी, लिस्ट देखकर नहीं होगा यकीन 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईशा तलवार - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ईशा हाल ही में डिंपल कपाड़िया के शो 'सास बहू और फ्लेमिंगो' में नजर आई थीं। इसमें राधिका मदान, अंगिरा धार, दीपक डोबरियाल, मोनिका डोगरा और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे भी नजर आए। यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
Aaliya Siddiqui: नवाजुद्दीन की पत्नी के जीवन में फिर हुई प्यार की एंट्री, आलिया ने मिस्ट्री मैन पर किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें