फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK13: बिग बॉस के बाद अब रोहित शेट्टी के शो में भी एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बने शिव-अर्चना, इस बात पर हुआ झगड़ा

Mon, 05 Jun 2023 06:02 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अर्चना गौतम और शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग इस वक्त साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। इस सीजन के अब तक दो दमदार प्रोमो ऑडियंस के सामने आ चुके हैं, जिसे देखते ही फैंस की बेसब्री दोगुनी हो गई है। यह शो अभी टेलीविजन पर शुरू नहीं हुआ है, फिर भी आए दिन सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसा लगता है कि दर्शक शिव ठाकरे और अर्चना गौतम को शो के दौरान फिर से भिड़ते हुए देखेंगे, जैसे 'बिग बॉस 16' में उन दोनों ने किया था। मजबूत पर्सनैलिटी होने के कारण दोनों हस्तियां शो में बनी रहीं और अब फिर से दोनों बहस और झगड़ा करते दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अर्चना गौतम और शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो शिव ठाकरे, जो बिग बॉस 16 का भी हिस्सा थे, अर्चना पर टीम के सामने भद्दे कमेंट किए, लड़ाई-झगड़े किए और गालियां दीं। जिससे एक्ट्रेस इमोशनली हर्ट हुईं और रोने लगीं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के बीच असहमति इतनी बढ़ गई कि झगड़े होना शुरु हो गए और दोनों के बीच जमकर बहस भी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
अर्चना गौतम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूत्रों की मानें तो अर्चना आहत को शिव के कॉमेंट्स इतने बुरे लगे कि वो रो पड़ीं। शिव क्रू मेंबर्स के सामने अर्चना का मजाक बना रहे थे, जब अर्चना ने इसका जवाब दिया तो वे भड़क उठे और उन्होंने एक्ट्रेस को गालियां दीं। उनके लगातार ताने और अपमान ने अर्चना को भावुक कर दिया है।

4 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : social media
आपको बता दें की खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के अब तक दो प्रोमो सामने आ चुके हैं। जिसमें पहले प्रोमो में डेजी शाह और रोहित रॉय को कास्ट किया गया और दूसरे में ऐश्वर्या शर्मा और कुंडली भाग्य फेम अंजुम फकीह को फीचर किया गया। इन दोनों प्रोमोज को कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : social media
रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी के शो से अब तक रोहित रॉय, रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह और अंजलि आनंद एलिमिनेट हो चुके हैं, जिसमें से अंजुम और रोहित शेट्टी के शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में वापसी करने की खबर है। खतरों के खिलाड़ी 13 कलर्स पर 17 जून से ऑनएयर हो सकता है।

यह भी पढ़ें: इन अभिनेत्रियों ने करोड़ों का खर्च बचाकर मंदिर में सादगी से की शादी, लिस्ट देखकर नहीं होगा यकीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें