ईशा तलवार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'मिर्जापुर' सीरीज मिर्जापुर के किंग कालीन भैया और पंडित भाईयों-गुड्डू और बबलू की कहानी है। दोनों के बीच पावर के लिए ठनी रहती है। निर्माताओं की तरफ से अभी इसके तीसरे सीजन की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। हालांकि, इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि इस साल तीसरा सीजन रिलीज हो जाएगा। हाल ही में ईशा ने भी शो की कहानी पर बात की।