फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Isha Koppikar Birthday: एक फोटोशूट से बदल गई थी खल्लास गर्ल की किस्मत, ताइक्वांडो में हैं ब्लैक बेल्ट

Mon, 19 Sep 2022 06:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Isha Koppikar - फोटो : सोशल मीडिया
आज बॉलीवुड की खल्लास गर्ल ईशा कोप्पिकर अपना जन्मदिन मना रही हैं। ईशा कोप्पिकर फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। ईशा कोप्पिकर ने बॉलीवुड में 'कंपनी', 'दिल का रिश्ता', 'डरना मना है', 'पिंजर', 'एलओसी कारगिल' समेत कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह राजनीति में भी सक्रिय हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
Isha Koppikar - फोटो : instagram
अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर का जन्म 19 सितम्बर 1976 को मुंबई के एक कोंकणी परिवार में हुआ था। ईशा ने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की। इस दौरान ईशा का झुकाव मॉडलिंग की तरफ हुआ और उन्होंने मॉडलिंग में किस्मत आजमाने की सोची। इसके लिए उन्होंने कुछ फोटोशूट भी करवाए, जिसकी बदौलत ईशा को अपने करियर की शुरुआत में ही कई अच्छे विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला। ईशा ने 1995 में मिस इंडिया कांटेस्ट में हिस्सा लिया, जिसमें उन्हें मिस टैलेंट के क्रॉउन से नवाजा गया। इन्होंने तमिल फिल्म 'चंद्रलेखा' से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद बॉलीवुड का रुख किया। 
विज्ञापन

3 of 4
Isha Koppikar - फोटो : social media
ईशा कोप्पिकर का फिल्मी करियर कुछ ज्यादा खास नहीं रहा है और न ही इंडस्ट्री में उनको उस तरह की सफलता मिली। हालांकि, सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर इन्होंने अपनी ठीक-ठाक पहचान बना ली। बता दें कि ईशा कोप्पिकर ने साल 1997 में फिल्म 'एक था दिल एक थी धड़कन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बॉलीवुड में ईशा कोप्पिकर को अच्छी पहचान मिली फिल्म 'कंपनी' के खल्लास गाने से। यह आइटम नंबर काफी हिट हुआ था और इसके बाद ईशा कोप्पिकर को 'खल्लास गर्ल' कहा जाने लगा। ईशा कोप्पिकर अभिनय और डांस के साथ ही राजनीति में भी सक्रिय हैं। इसके अलावा ईशा कोप्पिकर ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। उन्होंने काफी अवसरों पर ताइक्वांडो वाला अपना टैलेंट दिखाया है। 
विज्ञापन

4 of 4
Isha Koppikar - फोटो : Social Media
ईशा कोप्पिकर ने टिम्मी नारंग से शादी की है। उनकी एक तीन साल की बेटी है। हालांकि उनका नाम एक्टर इंदर कुमार के साथ भी जुड़ा था। दोनों के रिश्ते को लेकर काफी चर्चाएं उठी थीं, लेकिन साल 2009 में उन्होंने टिम्मी से शादी कर ली। ईशा भले ही बॉलीवुड में ज्यादा नाम न कमा पाई हों लेकिन अब वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा कोप्पिकर की नेट वर्थ 44 करोड़ रूपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें