आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर व अयान मुखर्जी की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बायकॉट के बीच भी लगातार अच्छी कमाई कर रही है। 'ब्रह्मास्त्र' को 9 सितंबर को सिनेमाघरों मे रिलीज किया गया था। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे सितारों से सजी बह्मास्त्र दूसरा वीकएंड आते-आते यह 200 करोड़ी क्लब में भी शामिल हो चुकी है। फिल्म का दसवें दिन का कलेक्शन भी शानदार रहा है और अब इसके 11वें दिन के एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि सोमवार को ब्रह्मास्त्र कमाल दिखा पाएगी या नहीं।