देश के धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपनी इकलौती बेटी ईशा अंबानी के हाथ पीले कर दिए हैं। अब उनकी लाडली पराई हो चली है। ईशा अपने घरवालों के लिए अपनी यादें छोड़ पति आनंद संग जिंदगी के नए सफर की शुरुआत में मशगूल हो गई हैं। शादी में देश और दुनिया की नामी हस्तियों ने दस्तक दी थी। शादी के बाद मुकेश अंबानी के पूरे परिवार की आंखे बेटी को विदा करने में नम हो गई। ऐसे में ये दो तस्वीरें हैं जिसमें से एक में मां-बेटी का प्यार साफ देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तस्वीर में ईशा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं...