फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नैन मटक्का' करने वाली एक्ट्रेस 2018 में इंटरनेट पर हुई सबसे ज्यादा सर्च, सनी लियोन दूर-दूर तक नहीं

Thu, 13 Dec 2018 07:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sunny leone
गूगल ने हर बार की तरह इस साल भी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली पर्सनैलिटी की लिस्ट जारी की है। लेकिन इस साल अपनी आंखों से रातोंरात दुनियाभर में तहलका मचा देने वाली प्रिया प्रकाश को बड़ा स्थान हासिल हुआ है। वहीं, इस साल ना तो कोई पीएम इस लिस्ट में है और ना ही दो साल से इंटरनेट पर छाई रहने वाली बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन...वहीं, इस साल शादी करने के चलते सुर्खियों में बनी रहीं दीपिका भी लिस्ट में दूर हैं...
विज्ञापन

2 of 7
priya prakash varrier
दरअसल, गूगल ने ये लिस्ट नौ कैटेगरी को लेकर तैयार की है जिसमें मशहूर पर्सनैलिटी, खेल, मनोरंजन, समाचार, गाने, आसपास, कैसे हुआ, ये क्या है और भी कई सोशल मुद्दे। लेकिन इस बीच मनोरंजन क्षेत्र से नैन मटक्का करने वाली प्रिया प्रकाश वारियर नंबर वन पर आईं। बता दें कि प्रिया 18 साल की केरल की रहने वाली एक मलयालम एक्ट्रेस हैं। फिल्म ओरु अदार लव के एक गाने की क्लिप ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। यहां तक कि उन्हें नेशनल क्रश तक घोषित कर दिया गया था। 
विज्ञापन

3 of 7
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : instagram
वहीं, लिस्ट में दूसरा नंबर है विदेशी दूल्हे निक जोनस का। 2 दिसंबर को बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से शादी करने वाले निक को इंटरनेट पर खूब सर्च किया गया। दोनों की शादी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा का केंद्र बनी हुई थी।

4 of 7
sapna chaudhary - फोटो : instagram
लिस्ट में तीसरा स्थान आता है मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का। सपना चौधरी अपने डांस से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जानी जाती हैं। लिस्ट में उनका तीसरा स्थान पॉपुलर हरियाणवी सॉन्ग तेरी आंख्या का यो काजल ने दिलवाया। ये गाना देश से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तक फेमस है। 
विज्ञापन

5 of 7
priyanka chopra - फोटो : instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल लिस्ट में विदेशी पति निक जोनस से पिछड़ गई हैं और उन्हें चौथा स्थान हासिल हुआ है। इस साल उन्हें उनकी सगाई और शादी के चलते सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
sonam kapoor
इसी साल मई के महीने में हुई एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी बहुत चर्चित रही और इसी के चलते लोगों ने सोनम के पति आनंद आहुजा को जानने के लिए इंटरनेट खंगाला। इससे आनंद का लिस्ट में पांचवा नंबर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2.0 - फोटो : instagram
आखिर में आपको बता दें कि फिल्म कैटगरी में 2.0 ने बाजी मारी, इसके बाद वॉट्सएप स्टिकर, धारा 377 और अंत में फीफा वर्ल्ड कप को भी यूजर्स ने बहुत सर्च किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें