isha ambani
- फोटो : File Photo
विवेक सिक्वेरा ने न्यूज मिनट से बात करते हुए कहा - 'ईशा अंबानी की शादी में 1.2 लाख फोटो खींची गई थी। इस शादी के लिए जून में मुझे अप्रोच किया गया था और कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर में साइन किया।' विवेक ने आगे कहा - 'यह मेरे लिए बहुत बड़ा मौका था। मेरे करियर की यह अब तक की सबसे बड़ी वेडिंग थी जिसे मैंने कवर किया, ऐसा लगा कि मेरा सपना पूरा हो गया। जब मुझे इस शादी की फोटोग्राफी के लिए अप्रोच किया गया था तो किसकी शादी है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।'