बिजनेस मैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को होने जा रही है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार शादी की प्री-वेडिंग पार्टी उदयपुर में होगी। इसके लिए 8-10 दिसंबर तक के लिए उदयपुर में होटल ओबेरॉय उदयविसाल को बुक कर लिया गया है। वहीं आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि क्या खास है इस होटल में-
विज्ञापन
2 of 5
ईशा अंबानी
होटल ओबरॉय उदयविलास देखने में बहुत ही सुंदर है। 50 एकड़ में फैले हुए इस होटल को दुनिया के बेस्ट होटल्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं साल 2015 में दुनिया के बेस्ट होटल्स में इसको रखा गया है। जहां तक होटल के डिजायन और आर्किटेक्चर की बात की जाए तो इसमें राजस्थानी संस्कृति की झलक बखूबी दिखाई देती है।
विज्ञापन
3 of 5
ईशा अंबानी
वहीं यह भी कहा जाता है कि इस होटल का निर्माण उस जगह पर हुआ है, जहां पर मेवाड़ के महाराणा शिकार किया करते थे। वहीं होटल का 40 फीसदी हिस्सा वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में आता है। होटल में कुल 87 कमरे 1 कोहिनूर सुइट और 4 लग्जरी सुइट हैं। वहीं यह होटल पिछोला झील के किनारे पर बना हुआ है। होटल में दो पूल और एक लग्जरी स्पा भी है। होटल का गार्डन भी काफी सुंदर है।
4 of 5
Isha Ambani wedding rituals
- फोटो : Instagram
उदयपुर रेलवे स्टेशन से इस होटल की दूरी करीब 6 किमी. है। वहीं इस होटल में चार रेस्तरां हैं जिसकी खासियत यहां मिलने वाला राजस्थानी खाना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उल्लेखनीय है कि ईशा का विवाह पीरामल समूह के प्रमुख अजय पीरामल के बेटे आनंद से होने जा रहा है।
यह बहुचर्चित विवाह 12 दिसंबर को मुंबई स्थित अंबानी निवास एंटीलिया में होगा। इससे पहले प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के लिए पूरा अंबानी परिवार झीलों की नगरी उदयपुर पहुंच गया है। ऐसी खबरें हैं कि विवाह पूर्व होने वाले प्रमुख कार्यक्रम इसी शहर में होने वाले हैं।