फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी ने डांस के मामले में हीरोइनों को भी पीछे छोड़ा, संगीत सेरेमनी में पति के साथ किया रोमांस

Sun, 09 Dec 2018 12:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani anand piramal - फोटो : instagram
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी का जश्न शुरू हो चुका है । शनिवार को ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी थी । शादी की रस्मों के लिए उदयपुर का उदयविलास पैलेस बुक किया गया है । ईशा 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लेंगी । संगीत सेरेमनी की शुरुआत भगवान श्रीनाथ की महा आरती से हुई । इस आरती के लिए श्रीनाथ जी की 35 फीट लंबी मूर्ति स्थापित की गई थी । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
isha ambani - फोटो : instagram
आरती के दौरान नीता अंबानी ने डांस भी किया । इसके बाद संगीत की रस्म शुरू हुई । सेरेमनी में पूरे अंबानी परिवार ने शाहरुख खान के गानों पर डांस किया । सबसे खास परफॉर्मेंस रही ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की । दोनों ने शाहरुख खान के 'मितवा' गाने पर रोमांटिक डांस किया । 
 
विज्ञापन

3 of 5
nita ambani - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर ईशा-आनंद के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है । कई और वीडियो भी सामने आए हैं । संगीत सेरेमनी में ईशा अंबानी ने पिंक कलर का लहंगा पहना । वहीं आनंद पीरामल गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए । 

4 of 5
nita ambani - फोटो : instagram
इसके अलावा आकाश अंबानी ने अपनी होने वाली पत्नी श्लोका के साथ डांस कर महफिल में रंग जमा दिया । मुकेश अंबानी ने पहली बार पत्नी नीता के साथ रोमांटिक डांस भी किया । वहीं अनंत और आकाश ने अपनी मां नीता के साथ 'माही वे' गाने पर डांस किया । 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mukesh ambani nita ambani - फोटो : instagram
पहली बार मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का रोमांटिक डांस देखने को मिला । जैसे ही नीता और मुकेश अंबानी ने डांस शुरू किया सभी ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा सेरेमनी में अरिजीत सिंह ने भी परफॉर्मेंस दी । अरिजीत के गानों ने ईशा के संगीत में चार-चांद लगा दिए थे । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें