उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए शनिवार को देश-विदेश की प्रतिष्ठित हस्तियों ने दस्तक दी। उदयपुर एयरपोर्ट पर सुबह से लेकर शाम तक देशी-विदेशी मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। इस दौरान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, नविवाहित जोड़ा प्रियंका-निक, हिलेरी सहित कई नामी-गिरामी हस्तियां पहुंचीं और कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। मुख्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
isha amabni prewedding
राजस्थान के उदयपुर एयरपोर्ट पर हर 15 मिनट में फ्लाइट्स आने का सिलसिला चलता रहा। मेहमानों में कुमार मंगलम बिड़ला सचिन व अंजली तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी बेटी जीवा के साथ पहुंचीं। वहीं, हिलेरी क्लिंटन को रिसीव करने के लिए गाड़ियों का काफिला एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 8
isha amabni prewedding
इसके अलावा जॉन इब्राहिम, विद्या बालन और उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर, जावेद जाफरी, भाजपा नेता सुधींद्र कुलकर्णी आदि भी पहुंचे। वहीं अमिताभ बच्चन, सलमान खान, करण जौहर, अक्षय कुमार, उद्योगपति रतन टाटा, गौतम अड़ानी भी पहुंचे थे।
4 of 8
ISHA
केबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी और पायूष गोयल। जानकारी के अनुसार प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश-विदेश से सैकड़ों मेहमानों को बुलाया गया है और 1500 मेहमानों की चार्टर्ड प्लेन से आने की सूचना है। मेहमानों के लिए एक निजी कंपनी के 92 चार्टर्ड प्लेन हायर किए गए हैं। खाने के लिए सेलेब्रिटी शेफ रितु डालमिया और सेलोन के लिए मनीष मल्होत्रा की सेवाएं भी ली जा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 8
isha amabni prewedding
इस प्री-वेडिंग में उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल पत्नी और बेटे संग पहंचे थे। बता दें कि उदयपुर में होने वाली सारी डेकोरेशन मनीष मल्होत्रा ही डिजाइन कर रहे हैं और ईशा की वेडिंग ड्रेस भी उन्होंने ही तैयार की है। बता दें कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग पार्टी उदयपुर में आज से शुरू हो गई है। 8 दिसंबर यानी आज ईशा का संगीत कार्यक्रम रखा गया है। अंबानी परिवार की इस शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां उदयपुर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
6 of 8
isha amabni prewedding
इस शाही शादी में शामिल होने के लिए अनिल कपूर, डेविड धवन, जावेद अख्तर समेत क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली के साथ पहुंचे। ईशा अंबानी के शादी समारोह में देश दुनिया के करीब 1800 लोगों के शरीक होने की खबर है। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
7 of 8
isha amabni prewedding
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के वाइस चेयरमैन ली जाये यॉन्ग अपनी पत्नी संग पार्टी में पहुंचे थे।