फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी खानदान की बेटी ईशा की सगाई का ये है पूरा एलबम, अंदर की ये 10 तस्वीरें हैं जश्न की गवाह

Sun, 23 Sep 2018 01:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Isha Ambani engagement - फोटो : instagram
अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की शादी इसी साल दिसंबर में होने वाली है। शादी से महज 2 महीने पहले अंबानी परिवार में जश्न शुरू हो चुका है। ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल के साथ इटली में सगाई कर ली है जिसका जश्न तीन दिन तक चलेगा। अंबानी खानदान की बेटी की शाही सगाई में हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखा गया था। सगाई के मौके पर विला को दुल्हन की तरह सजाया गया। इसके साथ ही जमकर आतिशबाजी भी हुई। तो चलिए हम आपको अंबानी परिवार की बेटी ईशा की सगाई की अंदर की एक एक तस्वीर दिखाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Isha Ambani
ईशा अंबानी ने अपने दोस्त आनंद पीरामल से सगाई की है। सगाई 21 सितंबर को हुई थी जिसका जश्न 23 सितंबर तक चलेगा। इस मौके पर ईशा अंबानी ने गाउन पहनी हुई थीं तो वहीं उनके मंगेतर आनंद शेरवानी में नजर आए। इस खास मौके पर ईशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं आनंद भी काफी जंच रहे थे।
विज्ञापन

3 of 11
Isha Ambani - फोटो : instagram
सगाई फंक्शन के दूसरे दिन सुबह जहां Villa Gastel में इटली के पारंपरिक अंदाज और संगीत की धुन के बीच मेहमानों ने मौज मस्ती की, वहीं शाम को Villa Olmo में आलीशान डिनर का बंदोबस्त किया गया था। 

 

4 of 11
Isha Ambani - फोटो : instagram
इस दौरान विला के सामने वाली दीवार पर लेजर लाइट से ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का खूबसूरत पोस्टर सजा। यही नहीं, पूरे शहर में अंबानी परिवार ने जमकर आतिशबाजी की। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 11
Isha Ambani engagement - फोटो : instagram
ईशा अंबानी ने इस दिन को और भी खास बनाने के लिए ग्रैंड एंट्री ली थी। ईशा अंबानी की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशा अंबानी पिता मुकेश अंबानी का हाथ थामे आती हुई नदरल आ रही हैं। वीडियो में ईशा बेहद खुश लग रही हैं तो वहीं पिता मुकेश अंबानी भी बेटी के इस सफर में उनकी पूरी तरह साथ देते हुए नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 11
Isha Ambani - फोटो : instagram
अंबानी परिवार ने अपने बेटी के फंक्शन में करोड़ो रुपए खर्च किए होंगे इस बात का अंदाजा आप इस विला की सजावट से लगा सकते हैं। कुछ तस्वीरों सामने आई हैं जिसमें विला फूलों से सजी हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

7 of 11
isha ambani engagement party - फोटो : instagram
इस तीन दिन के समारोह में हिस्सा लेने के लिए हिंदी सिनेमाजगत की मशहूर हस्तियां भी पहुंची। इस फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए आमिर खान के अलावा किरण राव, मनीष मल्होत्रा, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा, अनिल कपूर और जूही चावला भी पहुंचीं।

8 of 11
Isha Ambani engagement - फोटो : instagram
इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस पहनी हुई थी। प्रियंका क्रीम कलर की साड़ी में नजर आ रही थीं तो वहीं निक ने काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी।  जबकि जूही चावला और सोनम कपूर ने लहंगा पहना हुआ था।

9 of 11
janhvi kapoor - फोटो : instagram
ईशा अंबानी के इस जश्न में शामिल होने के लिए जहां बॉलीवुड के ज्यादातर सेलिब्रिटीज ने भारतीय परिधान को पहने हुए दिखाई दिए तो वहीं जाह्नवी कपूर सबसे अलग वेस्टर्न ड्रेस में नजर आई। जाह्नवी काले रंग की गाउन पहने हुए थीं।

10 of 11
sonam kapoor and anand ahuja - फोटो : instagram
जाह्नवी के अलावा सोनम कपूर और आनंद आहूजा की इस तस्वीर ने भी ईशा अंबानी के जश्न में लोगों का दिल जीत लिया। इस तस्वीर में दोनों झील में बोट पर बैठे हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में सोनम कपूर ने अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइनर लहंगा पहना हुआ है तो वहीं आनंद कोट के साथ पैंट में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
priyanka and nick - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस मौके पर खास अंदाज में नजर आए। प्रियंका और निक की हाल ही में सगाई हुई है ऐसे में निक के साथ प्रियंका का ईशा अंबानी की सगाई में शिरकत करना अपने में बड़ी बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें