फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या की वजह से ही स्टार बनी थीं करिश्मा कपूर, सलमान को 'प्रेम' बनाने में इस एक्टर का था हाथ

Sun, 23 Sep 2018 01:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय, करिश्मा कपूर
बॉलीवुड में अक्सर ऐसा होता रहा है कि पहले कोई फिल्म किसी एक्टर को ऑफर की जाती है बाद में वो फिल्म किसी और की झोली में जा गिरती है। अक्सर यह भी देखा गया है कि फिल्म सुपरहिट हो जाने के बाद इसमें काम करने से इनकार करने वाले एक्टर को बहुत अफसोस हुआ हो। आइए बात करते हैं ऐसे एक्टर्स की जिन्होंने रोल को ठुकरा तो दिया लेकिन बाद में वो फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
aamir khan
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रंग दे बसंती'
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'रंग दे बसंती तो आपको याद ही होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म में आमिर खान वाला किरदार पहले फरहान को ऑफर किया गया था। हालांकि किसी वजह से उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया। बाद में यह रोल आमिर खान को मिला। फिल्म निर्देशक इस फिल्म के लिए फरहान को इस कदर चाहते थे कि आमिर खान का लुक उस दौर के फरहान के लुक से काफी मिलता-जुलता रखा गया था। बाद में ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
विज्ञापन

3 of 6
dil deewana bin sajna ke
'मैंने प्यार किया'
फिल्म 'मैंने प्यार किया' था में 'प्रेम' का रोल कर फेमस हुए सलमान खान इस फिल्म की पहली पसंद नहीं थे। प्रेम का रोल पहले एक्टर फराज खान को ऑफर हुआ था। फराज ने फिल्म साइन भी कर दी थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले वे बीमार पड़ गए। बाद में ये फिल्म सलमान की झोली में आ गिरी। फिल्मों में प्रेम नाम इतना फेमस हुआ कि सलमान को इस नाम से ही जाना जाने लगा।

4 of 6
deewana
'दीवाना'
डायरेक्टर राज कंवर ने फिल्म 'दीवाना' में शाहरुख खान वाला रोल एक्टर अरमान कोहली को ऑफर किया था। अरमान ने फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी कर ली थी लेकिन अचानक ही उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बाद में फिल्म शाहरुख के पास आ गई। शायद हमें ये बताने की जरूरत नहीं है कि शाहरुख के किरदार ने फिल्म में जान डाल दी थी।
विज्ञापन

5 of 6
Munna Bhai MBBS
'मुन्नाभाई एमबीबीएस'
संजय दत्त की जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' शाहरुख खान को करनी थी। सबकुछ तय हो गया था लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि यह फिल्म शाहरुख के हाथ से फिसलकर संजय दत्त के पास चली गई। जरा सोचिए उस वक्त अगर शाहरुख हां कर देते तो मुन्नाभाई के किरदार में आप उन्हें ही देखते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Raja Hindustani
'राजा हिंदुस्तानी'
आमिर खान स्टारर 'राजा हिंदुस्तानी' बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई थी और इसने करिश्मा कपूर के दिन फेर दिए थे। इस फिल्म के बाद ही उनकी गिनती सुपरस्टारों में होने लगी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं पहले ये फिल्म ऐश्वर्या को ऑफर हुई थी लेकिन तब वह पढ़ाई कर रही थीं इसलिए उन्होंने इस फिल्म को ना कह दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें