फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अला वैकुंठपुरमुलू' की रीमेक में दिखेंगे रणवीर सिंह, जानिए क्या है इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई

Sat, 06 Jun 2020 07:17 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : instagram
हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रणवीर सिंह ने आखिरकार इस बात से पर्दा उठा ही दिया कि वह दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने- माने कलाकार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलू' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे कि नहीं। इस हफ्ते फिल्मी गलियारों में इस बात की लगातार चर्चाएं रहीं कि रणवीर सिंह इस फिल्म के लिए ओके का सिग्नल दे चुके हैं, लेकिन इस बारे में अमर उजाला की पड़ताल कहती है कि ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलू' को हिंदी में बनाने के लिए निर्माता अश्विन वर्दे ने इसके अधिकार खरीदे हैं। उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि फिल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका कौन निभाएगा लेकिन 'सिंबा' और 'गुंडे' जैसी फिल्मों में एक्शन कर चुके रणवीर सिंह का नाम इस रीमेक से जोड़ दिया गया। सूत्र बताते हैं कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि फिल्म का प्रोजेक्ट बनाने में आसानी हो। यही नहीं रणवीर सिंह की हर स्टाइल की नकल उतारते रहने वाले कार्तिक आर्यन का नाम भी संभावितों में जोड़ा गया।
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : instagram
अब इन चर्चाओं के बारे में अमर उजाला की तहकीकात ने सारी स्थिति साफ कर दी है। उनकी टीम ने ये तो माना कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलू' की रीमेक के लिए रणवीर सिंह का नाम खूब चर्चा में रहा है लेकिन रणवीर सिंह ने ऐसा कोई रोल करने के लिए किसी निर्माता को हां की हो, इससे उनके निकटस्थ सूत्रों ने साफ इनकार कर दिया।

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : Social Media
रणवीर सिंह के निकटस्थ सूत्रों ने ये भी बताया कि रणवीर सिंह कभी ये फिल्म कर ही नहीं रहे थे। यहां तक कि ये फिल्म कभी उनके रडार पर ही नहीं थे। ऐसा इसलिए क्योंकि रणवीर सिंह के पास पहले से फिल्मों की लंबी लाइन लगी है और वह उन्हें पूरा करने से पहले किसी नई फिल्म के बारे में सोच भी नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : वोग
सूत्रों ने ये भी बताया कि एक बहतु बड़े प्रोजेक्ट को लेकर हाल के दिनों में कुछ पक तो रहा है लेकिन ये फिल्म अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलू' की रीमेक नहीं है। जिस फिल्म के बारे में रणवीर इन दिनों गंभीरता से सोच रहे हैं, उसका एलान कोराना काल के हालात ठीक होते ही कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें