लॉकडाउन में मिली ढील के बाद लोगों की जिंदगी धीरे- धीरे पटरी पर आ रही है। आम से लेकर खास तक अब अपने घर से निकल रहे हैं, लेकिन इन लोगों के बीच कोरोना वायरस का डर अब भी बना हुआ है। सरकार ने भी लोगों को हिदायत दी है कि घर से बाहर निकलते हुए अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखे हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया करीब 80 दिन बाद अपने घर से बाहर निकली हैं।