इरफान खान
- फोटो : Insatagram- @sikdarsuapa
इरफान ने बंबई में अपनी एक अलग छोटी सी दुनिया बनाई थी जिसे उनके करीबी निर्देशकों तिगमांशू धूलिया, विशाल भारद्वाज और बाद में शूजित सरकार जैसे लोगों ने एक शक्ल दी। जिंदगी और करियर दोनों बदल देने वाली इरफान के करियर की फिल्म रही पान सिंह तोमर। इरफान को तिगमांशू ने दो लाइन में ही इसकी कहानी सुनाई थी, “एक एथलीट था जो डकैत बन गया, और जिसने नेशनल अवार्ड भी जीते।” बस! इत्ती सी ही कहानी इरफान की भी रही, “एक एक्टर था, जो स्टार बन गया और जिसने नेशनल अवार्ड भी जीते।”