फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान की तरह ही सादगी से भरा था उनका घर, देखें INSIDE तस्वीरें

Fri, 07 Aug 2020 04:10 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इरफान खान के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता इरफान खान ने अदाकारी के बल पर अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बना ली थी। इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल अक्सर अपने पिता से जुड़ी यादें फैंस के लिए साझा करते रहते हैं। इस बार बाबिल ने इरफान खान के पुराने घर की तस्वीरें पोस्ट की हैं।
विज्ञापन

2 of 7
इरफान खान के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम पर इरफान के कमरे की झलक दिखाई है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह मेरे पिता का पुराना कमरा है, शहर में शिफ्ट होने से पहले बीच के पास था। यहीं पर उन्होंने सबसे ज्यादा काम किया।'
विज्ञापन

3 of 7
इरफान खान के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
बाबिल ने आगे लिखा, 'इस वक्त एक्टिंग की पढ़ाई कर रहा हूं, मुझे लगता है कि एक विचार वो अक्सर लागू करते थे कि उनके क्राफ्ट की भावनात्मक समानताएं बच्चे की तरह थीं। नौ वर्ष की उम्र में जब आप कमरे के अंदर क्रिकेट बैट पकड़ते हैं तो आपको लगता है कि स्टेडियम दहाड़ रहा है और बॉलर तेजी से आपकी तरफ भागता हुआ आ रहा है।'

4 of 7
इरफान खान के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
बाबिल आगे लिखते हैं, 'जब मैंने हाथों में नर्फ गन (nerf gun) पकड़ी तो मड आइलैंड के सन्नाटे में मेरे पापा का खाली कमरा हमेशा गूंजता था। उस वक्त मैं जॉन विक होता था जो बुरे लोगों से घिरा हुआ है, बंदूकों के गनशॉट्स हर जगह... और आप उन्हें सुन सकते हैं।'
विज्ञापन

5 of 7
इरफान खान के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
बाबिल ने बताया, 'इसी तरह मैं एक महिला की तरह था जब मैंने चक दे इंडिया देखी। मैं कल्पना में आस पास डिफेंडर्स को देखता था और अपनी हॉकी स्टिक से जोर से गेंद को मारता था। मैं हमेशा कुछ न कुछ तोड़ता था जिससे मां नाराज हो जाती थीं। मुझे लगता है कि आपको अपने अंदर के बच्चे को पहचानना चाहिए और उसे जिंदा रखना चाहिए, भले ही आप कितने बड़े हो जाएं।'

 
विज्ञापन

6 of 7
इरफान खान के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
बाबिल ने एक अन्य पोस्ट किया है जिसमें इरफान खान की फिल्म मकबूल, बिल्लू बारबर और पान सिंह तोमर का पोस्टर नजर आ रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इरफान खान के घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
घर की दीवारों पर इरफान खान की पत्नी सुतापा, माता पिता और भाई बहनों की तस्वीरें हैं। इरफान खान अपनी मां के बहुत करीब थे। वो कई इंटरव्यू में अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो जाते थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें