हॉलीवुड की फिल्में 60 से 65 देशों में रिलीज होती है। उन मुल्कों में भारत उनके लिए सबसे पसंदीदा और संभावनाओं से भरपूर बाजार बन चुका है। यहां उनकी डब फिल्में भी 100 करोड़ की मोटी कमाई कर लेती हैं। तभी वे अपनी फिल्में अमेरिका से दो-दो हफ्ते पहले भारत में रिलीज कर रहे हैं।
आज हॉलीवुड फिल्म इनफर्नो रिलीज हुई है। इसकी कहानी अमेरिकी लेखक डैन ब्राउन के उपन्यास पर आधारित है। इसे रॉन होवार्ड ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का भारत में सबसे बड़ा आकर्षण इरफान खान हैं।
हाल के बरसों में हॉलीवुड के बड़े बजट की फिल्मों में इरफान छाए रहे हैं। निर्माता उन्हें अपना लकी मैस्कट मानने लगे हैं। वजह यह भी है कि इरफान स्टारर दो फिल्मों को तो ऑस्कर अवार्ड मिल चुके हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानिए हॉलीवुड में इरफान का अब तक का हॉलीवुड सफर
विज्ञापन
हॉलीवुड के लिए लकी हैं इरफान, हिट फिल्में हैं गवाह
2 of 6
इरफान खान
जुरासिक वर्ल्ड
बहरहाल, पिछले साल आई जुरासिक वर्ल्ड में इरफान फिल्म के हर हिस्से और कोने में थे। उस फिल्म ने भरपूर कमाई की थी। हां, इनफर्नो में उनकी स्क्रीन मौजूदगी कम है, पर इरफान के नाम पर फिल्म के प्रति लोगों के बीच खासी चर्चा है। हॉलीवुड में इरफान लंबे समय से बॉलीवुड का प्रतिनिधित्व करते आए हैं।
विज्ञापन
हॉलीवुड के लिए लकी हैं इरफान, हिट फिल्में हैं गवाह
3 of 6
इरफान खान
लाइफ ऑफ पाई
इरफान खान की इसमें मुख्य भूमिका थी। उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। पाई का रोल निभाने वाले सुरज शर्मा का अभिनय बेहद सहज और स्वाभाविक था। बड़े पाई के छोटे से रोल में भी इरफान ने छाप छोड़ी। इसकी अनोखी दास्तान आप को अलग दुनिया में ले जाती है। ये फिल्म प्रकृति के प्रति हमारी निष्ठा पर एक गहरा सवाल उठाती है। कल्पना और यथार्थ के बीच झूलती ये कहानी वैसे तो सिर्फ एक घटना दिखाती है पर साथ ही गहरा आध्यात्मिक असर भी छोड़ जाती है।
हॉलीवुड के लिए लकी हैं इरफान, हिट फिल्में हैं गवाह
4 of 6
इरफान खान
द अमेजिंग स्पाइडरमैन
इरफान का किरदार प्रभावशाली था। इसके निर्देशक मार्क वेब तो इरफान के जबरदस्त फैन रहे हैं। उन्हें इरफान की 'द नेमसेक', 'द वॉरियर' और टीवी सीरिज 'इन ट्रीटमेंट' बहुत अच्छी लगी थी। तभी उन्होंने अपनी फिल्म में डॉक्टर राथा के किरदार के लिए इरफान को इरादतन चुना।
विज्ञापन
हॉलीवुड के लिए लकी हैं इरफान, हिट फिल्में हैं गवाह
5 of 6
इरफान खान
द नेमसेक
यह बंगाली दंपत्ति अशोक और अशिमा की कहानी है। वे सातवें दशक में कोलकाता से न्यूयॉर्क जा वहां बस जाते हैं। फिर उस दंपति को अजनबी मुल्क में अजनबी संस्कृति का सामना करना पड़ता है। नए मुल्क, नए तौर तरीकों के साथ अपनी संस्कृति औऱ संस्कार का भी ख्याल रखते हुए वे अपने बच्चे को किस तरह अमरीकी रंग में रंगते हैं, यह फिल्म उस बारे में थी। फिल्म को टोरंटो फ़िल्म फेस्टिवल में पुरस्कृत किया गया। अशोक के रोल में इरफान ने जमकर तारीफें और तालियां बटोरी थीं। अशिमा के किरदार में तब्बू को तो देसी मेरिल स्ट्रिप का खिताब दिया गया।
हॉलीवुड के लिए लकी हैं इरफान, हिट फिल्में हैं गवाह
6 of 6
इरफान खान
स्लमडॉग मिलेनियर
डैनी बॉएल की इस फिल्म में इरफान इंस्पेक्टर की भूमिका में थे, जो बेगुनाह लड़के पर शक करता है। वह इसलिए कि स्लम में रहने वाला लड़का क्विज शो जीत करोड़पति बनने की राह पर अग्रसर होता है। फिल्म में सभी कलाकार भारतीय थे और उसने कई श्रेणियों में ऑस्कर जीते।