फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बागी 2' की धमक से नहीं डरे इरफान खान, कमाई के मामले में तीसरे दिन तोड़ा रिकॉर्ड

Mon, 09 Apr 2018 03:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Irrfan Khan
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। इस फिल्म ने महज तीन दिन में ही 11 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म टाइगर की दहाड़ के आगे थोड़ी कमजोर पड़ सकती है लेकिन इस फिल्म की कमाई ने सबको इंप्रेस जरूर कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Irrfan Khan
इस फिल्म के पहले और दूसरे दिन के कलेक्शन की बजाय तीसरे दिन का बिजनेस ज्यादा रहा। शुक्रवार को 2.81 करोड़ की कमाई की थी जबकि शनिवार को इस आंकड़े में 37 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई।शनिवार को 3.85 करोड़ की कमाई की तो वहीं रविवार को इस फिल्म ने 4.56 करोड़ का बिजनेस किया। कुल मिलाकर यह फिल्म 11.22 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Irrfan Khan
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि IPL मैच का भी इस फिल्म पर असर पड़ेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म को फिल्म समीक्षकों ने काफी पसंद किया और 4 रेटिंग भी दी। 'ब्लैकमेल' फिल्म का बजट महज 14 करोड़ है। इसमें मुख्य रूप से इरफान के अलावा कीर्ति कुल्हारी है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी इंप्रेस कर रही है। 

4 of 5
Irrfan Khan
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 'ब्लैकमेल' फिल्म 20 से 30 करोड़ की कमाई कर सकती है। इरफान की खराब तबीयत की वजह से पहले फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने वाली थी लेकिन बाद में इरफान के कहने पर इस फिल्म को तय तारीख पर रिलीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान
इरफान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित है। इसका इलाज विदेश में कराने के लिए गए हैं। इरफान खान और दीपिका विशाल भारद्वाज की फिल्म में काम करने वाले थे। शूटिंग शुरू होने से पहले ही इरफान की तबीयत ठीक न होने की खबर आई जिसके बाद विशाल ने प्रोजेक्ट को कुछ समय के लिए रोक दिया। यह फिल्म क्वीन माफिया की जिंदगी पर आधारित है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें