फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: 'पद्मावत' से विवादों में आई थीं ये एक्ट्रेस, भंसाली को लिखे ओपन लेटर पर मच गया था बवाल

Mon, 09 Apr 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
स्वरा भास्कर
फिल्मों में छोटे लेकिन दमदार रोल निभाकर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और आज वह इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम हैं। दिल्ली से मुंबई तक का फिल्मी सफर भले स्वरा के लिए मुश्किल रहा हो लेकिन लोगों के दिलों में जगह बनाना उनके लिए बड़ा आसान था।
विज्ञापन

2 of 7
Swara Bhaskar
स्वरा बॉलीवुड में अपने किरदार 'बिंदिया' और 'पायल' के लिए जानी जाती हैं। स्वरा का जन्म 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में हुआ था। आज उनका 30वां जन्मदिन है। आइए उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Swara Bhaskar
स्वरा के पिता का नाम चित्रपु उदय भास्कर हैं जो कि एक स्ट्रेटेजिक एक्सपर्ट हैं। उनकी मां का नाम इरा भास्कर है जो कि जेएनयू में  प्रोफेसर हैं। स्वरा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय से की है। स्वरा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लिटरेचर में स्नातक किया है। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में डिग्री हासिल की है। 

4 of 7
Swara Bhaskar
एक्टिंग में आने से पहले स्वरा थिएटर में काम करती थीं। फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिये 2008 में वह मुंबई पहुंचीं जहां फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में उनके किरदार 'पायल' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में उन्होंने कंगना रनौत की दोस्त का किरदार निभाया था। उसके बाद फिल्म 'रांझणा' में भी स्वरा ने अपने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। उन्हें इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

5 of 7
Swara Bhaskar
स्वरा पिछले दिनों उस समय अचानक चर्चा में आईं जब उन्होंने फिल्म 'पद्मावत' के लिए निर्देशक संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखकर उनकी आलोचना की। वेबसाइट द वायर के हवाले से स्वरा ने फिल्म में पुराने जमाने के आपराधिक रीति-रिवाजों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने की निंदा की।
विज्ञापन

6 of 7
स्वरा भास्कर - फोटो : amar ujala
स्वरा ने लिखा, 'आजाद भारत में भारतीय सती रोकथाम कानून-1988 ने सती की मदद करने, उसे उकसाने और उसे महिमामंडित करने के किसी भी स्वरूप को और बड़ा अपराध बना दिया है। आपने बगैर सोचे-समझे इस पुरुषों के वर्चस्व वाली आपराधिक प्रथा को जिस तरह महिमामंडित किया है, उस पर आपको जवाब देना चाहिए सर। टिकट खरीदकर आपकी फिल्म देखने वाली दर्शक होने के नाते मुझे आपसे पूछने का हक है कि आपने यह कैसे किया और क्यों किया।' बता दें कि स्वरा ने भंसाली के साथ फिल्म 'गुजारिश' में काम भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Swara Bhaskar
इस लेटर के बाद जहां बॉलीवुड में कुछ लोगों ने स्वरा भास्कर की आलोचना की तो वहीं इंडस्ट्री में कई लोग ऐसे भी थे जो खुलकर स्वरा के समर्थन में आए। फिल्मों की बात करें तो इस साल स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' है। इस फिल्म में सोनम कपूर और करीना  कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें