Irrfan Khan
- फोटो : social media
संदेश में इरफान कहते हैं, 'हैलो भाइयों-बहनों, नमस्कार, मैं इरफान। मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी। खैर यह फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' मेरे लिए बहुत ही खास है। सच, यकीन मानिए मेरी दिली ख्वाहिश थी कि इस फिल्म को उतने ही प्यार से प्रमोट करूं जितने प्यार में हमने बनाया है लेकिन मेरे शरीर के अंदर कुछ अनचाहे मेहमान बैठे हुए हैं, उनसे वार्तालाप चल रहा है। देखते हैं किस करवट ऊंट बैठता है। जैसा भी होगा आपको जानकारी दे दी जाएगी।'