'करीब करीब सिंगल' होने के बाद अब इरफान खान जल्द ही अपने फैंस को 'ब्लैकमेल' करते नजर आएंगे। बता दें, जल्द ही इरफान अपनी की अगली फिल्म 'ब्लैकमेल' पर्दे पर दस्तक देने वाली है। खास बात यह है कि पहले इस फिल्म को 30 मार्च को रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 3
इरफान खान
अभिनय देव की फिल्म 'ब्लैकमेल' में इरफान के साथ कीर्ति कुल्हरि, अरुणोदय सिंह, दिव्या दत्ता, ओमी वैद्य प्रमुख भूमिका में हैं। टी-सीरीज और आरडीपी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इरफान की इस फिल्म को अब 6 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा है।
बता दें, इरफान की फिल्म 'ब्लैकमेल' देओल परिवार की 'यमला पगला दीवाना 3 को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देगी। इरफान खान बॉलिवुड के उन सशक्त अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने हर बार कुछ नया कर दर्शकों को हैरान किया है।