बॉलीवुड में काफी कम समय में ही यामी गौतम ने अहम मुकाम हासिल कर लिया है। लेकिन ऐसा लगता है हाल ही में 'काबिल' फिल्म में नजर आई एक्ट्रेस के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है जिसका हरजाना उन्हें अगली फिल्म में भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
Yami Gautam
यामी गौतम जल्द ही 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में यामी के अलावा शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए यामी को माफी मांगनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Batti Gul Meter Chalu
दरअसल, इस फिल्म का प्रोडक्शन प्रेरणा अरोड़ा कर रही हैं वहीं इसका निर्माण टी सीरीज बैनर के तले किया जा रहा है। ऐसे में यामी की दिव्या खोसला के साथ हुआ झगड़ा उनके गली की हड्डी बन गया है।
4 of 6
Yami Gautam
साल 2016 में यामी ने 'सनम रे' फिल्म की थी जिसकी डायरेक्टर दिव्या खोसला थी। इस फिल्म के दौरान यामी और दिव्या की किसी बात को लेकर बहस हो गई थी और उन्होंने यामी को अब तक माफ नहीं किया है। इस बहस के बाद से ही यामी ने टी सीरीज के बैनर तले कोई भी फिल्म साइन नहीं की।
विज्ञापन
5 of 6
Yami Gautam
ऐसे में इस फिल्म का बैनर टी सीरीज होने की वजह से यामी के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई हैं। प्रेरणा और इस फिल्म के फिल्ममेकर चाहते हैं कि इसमें जो किरदार यामी के लिए चुना गया है उसे वही करें हालांकि टी सीरीज के मालिक नहीं चाहते कि यामी इस फिल्म का हिस्सा बनें।
ऐसे में इस फिल्म का प्रोडक्शन कर रही प्रेरणा अरोड़ा ने यामी से माफी मांगने की बात कही। लेकिन यामी ने इससे साफ इंकार कर दिया। यामी का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया था ऐसे में माफी मांगने का मतलब ही नहीं बनता। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि यामी माफी मांगती है या फिर नहीं?