Angrezi Medium
- फोटो : social media
होमी अदजानिया ने यह निर्णय दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, जम्मू और महाराष्ट्र के कुछ शहरों में कोरोना के आतंक के चलते सिनेमाघरों के बंद करने के बाद लिया है। इंस्टाग्राम पर साझा किए एक पोस्ट के माध्यम से होमी ने कहा, 'आधी रात से भारत के ज्यादातर सिनेमाघरों को अगली सूचना तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जब भी सुरक्षित होगा हम 'अंग्रेजी मीडियम' को फिर से रिलीज करेंगे। तब तक सुरक्षित रहें और एक दूसरे से अच्छा बर्ताव करें।'