फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल पहले ऐसी दिखती थीं प्राची देसाई, इमरान हाशमी के साथ बोल्ड सीन देकर मचाई सनसनी

Sun, 15 Mar 2020 10:39 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्राची देसाई - फोटो : ट्विटर
साल 2006 से प्रसारित होने वाले सीरियल कसम से (Kasamh Se) में बानी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई अभिनेत्री प्राची देसाई (Prachi Desai) की पुरानी तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। इस त्वीर में प्राची को पहचाना मुश्किल है। ये तस्वीर प्राची के कसम से सीरियल की है। जिसने काफी चर्चा बटोरी। ये प्राची का डेब्यू सीरियल था। आइए दिखाते हैं प्राची का बदलता हुआ लुक।
विज्ञापन

2 of 5
प्राची देसाई - फोटो : ट्विटर
प्राची को शुरु से ही फिल्मों में एक्टिंग का शौक था और इसीलिए उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्ल पुणे का ऑडिशन दिया और यहीं से प्राची की गाड़ी चल पड़ी। एकता कपूर ने उन्हें कसम से सीरियल में चांस दिया। प्राची इस सीरीयल से मशहूर हो गईं। इस सीरियल में प्राची राम कपूर के साथ नजर आईं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं प्राची उन दिनों कैसी लगती थीं। बता दें प्राची का नाम गोलमाल' सीरीज फेम फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ जुड़ चुका है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता।
विज्ञापन

3 of 5
Prachi Desai - फोटो : Social Media
क्या आप जानते हैं अपने स्कूल के दिनों में प्राची देसाई शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन हुआ करती थीं, लेकिन जैसे जैसे वह बड़ी होती गईं उनकी दीवानगी ऋतिक रोशन के लिए बढ़ने लगी। प्राची देसाई ने सिर्फ दो सीरियल में ही काम किया और जिसके बाद उन्हें फरहान अख्तर के साथ रॉक ऑन में रोल ऑफर हुआ और बिना मौका गवाएं उन्होंने ये फिल्म कर भी ली।

इन पांच स्टार्स ने करवाया बेटों का फिल्मों में डेब्यू, कुछ हुए हिट तो किसी का मिट गया नामोनिशान

4 of 5
prachi desai
हालांकि प्राची को रॉक ऑन ऐसे ही नहीं मिली थी। इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। एक बार प्राची जब झलक दिखला जा की शूटिंग कर रही थीं तभी उनके पास फोन आया। प्राची निर्देशक से मिलने पहुंच गईं तब उन्हें ये नहीं पता था कि उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया गया है और कुछ देर बाद ही उन्हें ये फिल्म ऑफर कर दी गई। प्राची को तो यकीन ही नहीं हुआ कि उन्हें इतनी आसानी से फिल्म मिल भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prachi desai
अच्छा लुक होने की वजह से प्राची को कई फिल्में ऑफर की गईं। हालांकि उन्होंने अभी तक ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है और इन दिनों सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। प्राची इन दिनों किसी इवेंट में भी दिखाई नहीं देती हैं। फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में प्राची इमरान हाशमी के अपोजिट नजर आईं थी। परदे पर इमरान हाशमी के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। इसमें प्राची ने इमरान के साथ बोल्ड सीन्स भी दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें