फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघरों से हटी 'अंग्रेजी मीडियम', हालात सुधरने के बाद फिर से रिलीज होगी फिल्म

Sun, 15 Mar 2020 11:14 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : Social Media
भारत में कोरोना वायरस के चपेट में आए लोगों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है। दिल्ली समेत मुंबई के सभी सिनेमाघरों को बंद रखने के आदेश दे दिए गए हैं। इसी बीच 13 मार्च को 'अंग्रेजी मीडियम' रिलीज हुई। हालांकि लगातार घटती दर्शकों की संख्या के चलते मेकर्स ने फिल्म को फिर से रिलीज करने का निर्णय लिया है। फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया ने भारत में इस फिल्म को फिर से रिलीज करने की आधिकारिक घोषणा की है। 
विज्ञापन

2 of 4
Angrezi Medium - फोटो : social media
होमी अदजानिया ने यह निर्णय दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, जम्मू और महाराष्ट्र के कुछ शहरों में कोरोना के आतंक के चलते सिनेमाघरों के बंद करने के बाद लिया है। इंस्टाग्राम पर साझा किए एक पोस्ट के माध्यम से होमी ने कहा, 'आधी रात से भारत के ज्यादातर सिनेमाघरों को अगली सूचना तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जब भी सुरक्षित होगा हम 'अंग्रेजी मीडियम' को फिर से रिलीज करेंगे। तब तक सुरक्षित रहें और एक दूसरे से अच्छा बर्ताव करें।' 
विज्ञापन

3 of 4
Angrezi Medium - फोटो : amar ujala
'अंग्रेजी मीडियम' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 4.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं दूसरे दिन करीब तीन करोड़ रुपये के कलेक्शन का अनुमान लगाया जा रहा है। इस लिहाज से दो दिनों में 'अंग्रेजी मीडियम' की कमाई करीब सात करोड़ रुपये पहुंच गई है। 
विज्ञापन

4 of 4
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film - फोटो : twitter
गौरतलब है कि होमी आदजानिया निर्देशित इस फिल्म में इरफान खान, करीना कपूर, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल आदि मुख्य भूमिका में हैं। कैंसर की चपेट में आने के बाद यह इरफान खान की पहली फिल्म है इस वजह से दर्शकों में भी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा।

नेहा धूपिया के समर्थन में उतरीं तापसी पन्नू, ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें